BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

ना रण होगा और ना RUN, कानून का होगा ऐक्शन

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अब कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मालिकाना हक है। इस कार्रवाई के बाद से ही कांग्रेस भड़की हुई है और उसने सरकार को रण की चुनौती दी है। कांग्रेस ने इस ऐक्शन के बाद कहा था कि अब याचना नहीं रण होगा। अब इस पर भाजपा की ओऱ से जवाब दिया गया है और कांग्रेस पर खुद को कानून से ऊपर मानने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अब कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। देश के कानून से इन्हें रण करने की क्या जरूरत है। संबित पात्रा ने कहा कि यदि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के दफ्तर आ सकते हैं तो फिर नेशनल हेराल्ड क्यों नहीं पहुंच गए। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में अदालत क्यों नहीं गई? इसलिए नहीं गई क्योंकि वे जानते हैं कि अदालत कहेगी कि सब नियम के मुताबिक चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि यदि आप इतने पाक-साफ थे तो फिर 2010 में आपने क्यों नहीं बतया कि आप यंग इंडिया के डायरेक्टर हैं। पात्रा ने कहा कि हम तो कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में रन का अर्थ भागना होता है और हम इस मसले पर कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।
संबित पात्रा का तंज- ना कांग्रेस रण कर पाएगी और ना रन

भाजपा नेता ने कहा कि देश का कानून तो सबके लिए समान है, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को इससे ऊपर मानती है। परिवार को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कानून से भाग नहीं सकती है। यह कैसी कांग्रेस है, जो भ्रष्टाचार भी करना चाहती है और रण भी कर रही है। कांग्रेस की ओर से आतंकियों जैसा बर्ताव करने के आरोपों पर भी संबित पात्रा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ आतंकियों जैसा नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

खड़गे बोले- सरकार का मकसद सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना
वहीं दफ्तर सील होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की जो प्रक्रिया है, वह कर रही है। यह पूरा मामला राजनीतिक बदले का है। इसलिए हम इस पर बार-बार कुछ कहना नहीं चाहते। यदि सरकार चाहती है कि वह ऐसी चीजों में शामिल न हो तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनकी कोशिश यही है कि कांग्रेस को बदनाम किया जाए। भाजपा के विरोधी दलों को वो लोग खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।