Thursday August 21, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

भारत में मंकीपॉक्स का बढ़ता ग्राफ

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम लौटा था। उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। केरल में देश का तीसरा मरीज सामने आया है। खबर है
कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल के हैं। मामलों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। हाल ही में केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम लौटा था। उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से लक्षण नजर आने लगे थे।
भारत में पहला मामला 14 जुलाई को ही केरल में सामने आया था। उस दौरान भी शख्स UAE से यात्रा कर भारत लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज 18 जुलाई को मिला था। 31 वर्षीय मरीज का अस्पातल में इलाज जारी है। केरल में शुरू हुई जांच स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि केरल में NIV अलप्पुझा में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था, 'NIV अलप्पुझा में टेस्टिंग शुरू हो गई है। पुणे से NIV अलप्पुझा में किट्स लाई गई हैं। जिलों से सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए अलप्पुझा भेजा जा रहा है।' उन्होंने कहा था, 'राज्य में नई बीमारी सामने आई है। इसके बाद सभी सावधानी के साथ जांचें की जा रही हैं। केरल में टेस्टिंग करने से नतीजों आने में कम समय लगेगा।'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। मामलों के देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए बैठक भी आयोजित की थी। साथ ही सभी राज्यों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। खास बात है कि मंकीपॉक्स का दूसरा मामला मिलने के बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया था।