BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

कोरोना से जंग में भारत ने रचा इतिहास

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो अरब के पार पहुंच गया है।
दोपहर 12 बजे के आसपास भारत ने 200 करोड़ से अधिक खुराक में वैक्सीनेशन के आंकड़े को पार कर लिया।
कोरोना से जंग में भारत ने रचा इतिहास, 200 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार
कोरोना वैक्सीनेशन में एक और परचम लहराते हुए भारत ने दो अरब यानी दो सौ करोड़ का आकंड़ा पार कर दिया है।
वैक्सीनेशन को लेकर भारत में रविवार 17 जुलाई को नया कीर्तिमान रच गया।
देश अब दो अरब से अधिक कोरोना टीका के डोज देने वाला दुनिया में दूसरा देश बन गया। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी है।
दरअसल, भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो अरब के पार पहुंच गया है।
दोपहर 12 बजे के आसपास भारत ने 200 करोड़ से अधिक खुराक में वैक्सीनेशन के आंकड़े को पार कर लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। मैं सभी हेल्थ वर्कर्स और नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।
क्या है वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति
कोविन पोर्टल पर रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुल 2,00,00,15,631 लोगों को टीकाकरण हो चुका था।
इनमें 1,01,90,73,891 लोग पहली खुराक पाने वाले, 92,59,26,880 दूसरी डोज पाने वाले और 5,50,14,860 ऐहतियाती खुराक लगवाने वाले शामिल हैं।
मौजूदा समय में 14,883 साइट्स पर टीकाकरण चल रहा है, जिनमें 14,166 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 717 प्राइवेट सेंटर हैं।
16 जनवरी 2021 को हुई थी शुरुआत
देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। पहले 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य देश ने 21 अक्टूबर 2021 को हासिल किया था।
ठीक नौ महीने बाद टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 1.02 अरब आबादी ऐसी है, जिसे टीके की कम से
कम एक खुराक लग चुकी है। सरकार ने 2021 के अंत तक दो अरब वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य सात महीने बाद हासिल हुआ है।
देश में इन दिनों लगाया जा रहा बूस्टर डोज
फिलहाल भारत में इन दिनों कोरोना का बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
15 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 75 दिन तक चलेगा। बूस्टर डोज सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त लगाया जा रहा है।
पहले बूस्टर डोज के लिए पैसे देने पड़ते थे, जिसके चलते लोग इसे बहुत कम लगवा रहे थे। 15 जुलाई तक 18 साल से 59 साल के एक फीसदी से भी कम लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया था।
इसके चलते केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त लगाने का फैसला किया।