वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुुन बोरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रिपुन बोरा को लेकर राजनीतिक गलियारों में
यह भी चर्चा चल रही थी कि वो ममता की पार्टी टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी को रविवार को एक तगड़ा झटका लगा है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी की
पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। रिपुन बोरा का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले शनिवार
को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्लान पेश किया।
रिपुन बोरा चार दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वो सांसद भी रह चुके हैं।
सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में रिपुन बोरा असम कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। बोरा ने कहा कि कांग्रेस
नेताओं का एक वर्ग बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय भाजपा सरकार से गुप्त समझौता कर रहा है।
बीजेपी को बताया सांप्रदायिक बंटवारे का सिंबलसोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में रिपुन बोरा ने कहा है कि मैं कांग्रेस की लीडरशिप
का मुझपर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। रिपुन बोरा ने आगे लिखा है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय जनता
पार्टी सांप्रदायिक बंटवारे का सिंबल बन गई है। जो कि लोकतंत्र, संविधान, धर्म निरपेक्षता और देश के लिए बड़ा खतरा है।
रिपुन बोरा ने इस्तीफे में आगे कहा है कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुझे असम पीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब
से मैंने राज्य में कांग्रेस पार्टी के विकास के लिए कड़ी मेहनत की। पंचायत चुनाव, उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर भी दी।