Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

गुजरात फतह करने की तैयारियों में जुटी भाजपा, इस महीने मोदी और शाह का दौरा संभव

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-Gujarat Elections 2022: 2017 में BJP सीटों का शतक लगाने से महज सीट से चूक गई थी।
182 सीटों वाले राज्य में पार्टी ने 99 सीटें अपने नाम की थी। वहीं, 177 सीटों पर उतरी कांग्रेस 77 सीटों पर विजयी रही थी।
गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महीने के अंत तक गृह राज्य का दौरा कर सकते हैं।
कहा जा रहा है कि इस दौरान वे कई सियासी कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। उनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी इस सप्ताह के अंत तक गुजरात पहुंचने की संभावना है।
भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने के आखिर में गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है,
जिस दौरान वह विभिन्न आधिकारिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे आदिवाली बहुल जिले दाहोद की यात्रा कर सकते हैं।
हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी 11 मार्च को गुजरात पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने तीन रोड शो भी किए थे।
बाइक रैली शुरू
इधर, भाजपा ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए बाइक रैली की शुरुआत कर दी है। खबर है कि बुधवार को अहमदाबाद से शुरू हुई यह रैली राज्य की 90 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी।
राज्य में कुल 182 सीटें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है
कि रैली के दौरान कार्यकर्ता 20 दिनों में एक हजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से मुलाकात करेंगे।
2017 चुनाव का गणित
2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा सीटों का शतक लगाने से महज सीट से चूक गई थी। 182 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 99 सीटें अपने नाम की थी।
वहीं, 177 सीटों पर उतरी कांग्रेस 77 सीटों पर विजयी रही थी। राज्य में 58 सीटों पर दांव आजमाने वाले एनसीपी के खाते में भी एक सीट आई थी।
इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, सीपीएम का सूपड़ा साफ हो गया था।
कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा'
इधर, कांग्रेस ने भी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर बुधवार को 'आजादी गौरव यात्रा' की शुरुआत की है। खबर है कि इसके जरिए कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम और
आजादी के बाद राष्ट्र के निर्माण में अपने योगदान को दिखाएगी। कांग्रेस की यात्रा को पार्टी के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है।