BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

कश्मीर हिंसा का चश्मदीद गवाह हूं, भाजपा पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप सरासर गलत: मुरली मनोहर जोशी

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कश्मीर हिंसा जब हुई, तब मैं एक चश्मदीद गवाह था। मैं मध्य प्रदेश के नेताओं केदारनाथ
साहनी और आरिफ बैग के साथ कश्मीर गया। हमने कश्मीर के हालात पर रिपोर्ट तैयार की थी।
भाजपा के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे कई राजनीतिक दल है, जो अब विपक्ष में हैं... उन्होंने 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाई।
जोशी ने बताया कि कश्मीर हिंसा के वह गवाह रहे हैं।
मुरली मनोहर जोशी ने कहा, "कश्मीर हिंसा जब हुई, तब मैं एक चश्मदीद गवाह था। मैं मध्य प्रदेश के नेताओं केदारनाथ साहनी और आरिफ बैग के साथ कश्मीर गया।
हमने कश्मीर के हालात पर रिपोर्ट तैयार की और उसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सौंपा।
टीम कश्मीर में हिंसा के शिकार लोगों से मिली और उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।"
'हिटलर ने जो किया वह भी नहीं दिखाया गया'
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें इस बात पर भी हैरानी हुई कि सरकार उनका रेस्क्यू कर रही थी। यह गलत है कि लोग भाजपा पर फिल्म के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग आज भी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं से अनजान हैं, जिससे अतीत का निष्पक्ष ज्ञान होता है। उन्होंने कहा, "सोहराबजी के समय में जो नरसंहार हुआ था,
उसे लोगों के सामने क्यों नहीं पेश किया जा रहा है? हिटलर ने जो किया है वह भी लोगों को नहीं दिखाया गया है।
यूक्रेन संकट लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं हर दिन होती हैं।
'ऐतिहासिक घटनाओं से लेना होगा सबक'
पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि लोगों को भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराव से बचने के लिए ऐतिहासिक घटनाओं से सबक लेना चाहिए।
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाया गया है,
जिन्हें 1990 के दशक में आतंकवाद से बचने के लिए घाटी से भागना पड़ा था।