Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

संसद में बोली केंद्र सरकार, बीते पांच सालों में 22 आईपीएस अधिकारियों पर दर्ज हुए केस

 

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-देश में बीते पांच सालों के दौरान 22 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। गृह मंत्रालय ने संसद (Parliament Session 2022) में बताया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान 22
आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के चलते विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
राज्यसभा में पूछा गया था सवाल

दरअसल, राज्यसभा में सवाल पूछा गया था कि बीते पांच सालों के दौरान कितने आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है?
इसके जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'साल 2017 से 30 मार्च 2022 तक 22 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामलों में केस दर्ज किया गया है।'
यूपी में एक आईपीएस भगोड़ा घोषित

वहीं, उत्तर प्रदेश में भगोड़े घोषित आईपीएस अधिकारियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक आईपीएस अधिकारी को भगोड़ा घोषित किया गया है।

यह भी पूछा गया कि क्या यह सच है कि देश में पुलिस बल में आपराधिकता में संलिप्तता के मामले बढ़ रहे हैं
और क्या इस तरह की बढ़ती प्रवृत्ति के कारणों का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन किया गया है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'भारत के संविधान
की सातवीं अनुसूची की सूची- II (राज्य सूची) के तहत पुलिस राज्य का विषय है। यह प्राथमिक रूप से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है
कि वे पुलिस बल में अपराध में शामिल होने के मामले दर्ज करें।'
हालांकि, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2018 से 2020 की अवधि के दौरान चार्जशीट किए गए मामलों की संख्या में गिरावट आई है।