Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

Weather Update News :दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित इन राज्यों में लू से हालात गंभीर, यहां बारिश की संभावना; जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

यूपी दिल्ली राजस्थान गुजरात समेत देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की स्थिति गंभीर रहने वाली है।
नई दिल्ली, उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और इससे जल्द कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू यानी हीट वेव की स्थिति गंभीर रहने वाली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है
कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति 'गंभीर' हो गई है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की आशंका है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति संभव है।
पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम विदर्भ, झारखंड और गुजरात में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति संभव है।
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 6 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश के भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश में हीट वेव चलेगी।
उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी तापमान बढ़ रहा है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बुधवार से सोमवार तक के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस दौरान 41 से 42 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर या दफ्तर से बाहर न निकलने की सलाह।
लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान, गुजरात की तरफ से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं।
एक-दो दिन में कुछ स्थानों पर तीव्र लू भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
केरल और तमिलनाडु में एक या दो मध्यम स्थानों के साथ हल्की बारिश हो सकती है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और
गोवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।