Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

मध्य प्रदेश के 'दुष्कर्मी बाबा' को भागने में की थी मदद, संजय त्रिपाठी के कांप्लेक्स पर चला 'मामा का बुलडोजर'

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी बाबा सीताराम (Baba Sitaram) की मदद करने के आरोप में जेल गए संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन कांप्लेक्स के अवैध हिस्से पर बुलडोजर (Mama Ka Bulldozer) चल गया। मामा का
मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी बाबा सीताराम की मदद करने के आरोप में जेल गए अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन कांप्लेक्स के अवैध हिस्से पर मामा का बुलडोजर चल गया।
कांप्लेक्स को ढहाने के लिए लाव लश्कर के साथ प्रशासन की टीम पहुंची और निर्माणाधीन कंपलेक्स को धराशायी करने की प्रक्रिया शुरू की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
रीवा के सर्किट हाउस में हुए दुष्कर्म के मामले में शामिल आरोपियों के घरों पर मामा के बुलडोजर का कहर लगातार जारी है। मुख्य आरोपी सीताराम और विनोद पांडेय के घरों पर पहले ही प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था।
अब रविवार को लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने रेलवे तिराहे के पास संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन भवन के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।
इसे गिराने की तैयारी शनिवार से ही शुरू कर दी गई जिसे रविवार को पूरा कर दिया गया।
बाबा सीताराम ने उगले थे कई राज
बाबा सीताराम से पूछताछ के दौरान कई अहम राज उजागर हुए थे। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उनके भांजे अंशुल मिश्रा का नाम सामने आया था।
इन दोनों पर बाबा को भगाने और संरक्षण देने का आरोप लगा था।
बाबा सीताराम दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार होकर संजय त्रिपाठी के फार्म हाउस में रुका था।
इसके बाद त्रिपाठी की फार्च्यूनर गाड़ी से ही उसे सीधी के लिए भगा दिया था।
मामा-भांजे जेल में
बाबा के खुलासे के बाद पुलिस ने संजय त्रिपाठी और उसके भांजे अंशुल को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था
दोनों को शनिवार को बाबा के साथ न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया था।
शनिवार को जिला कलेक्टर और एसपी ने संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन कांप्लेक्स का निरीक्षण किया था।
जिसके बाद रविवार को उसके अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।