Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

खेल News

img

सबसे ज्यादा शतक और छक्के लगाने में भारतीय खिलाड़ी रहे आगे, इस साल के 10 शीर्ष बल्लेबाज-गेंदबाज

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-भारत का यह एशिया कप का 10वां फाइनल था। श्रीलंका के साथ एशिया कप में यह उसका आठवां फाइनल था, जिसमें भारत को पांचवीं बार जीत मिली। सिराज ने पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में चार विकेट लिए। वनडे में इससे पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीत लिया। सिराज ने 21 रन देकर छह विकेट लेते हुए श्रीलंका को एशिया कप के सबसे कम स्कोर 50 रन पर ढेर कर दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज सिर्फ 92 गेंदें (15.2 ओवर) खेल पाए। जवाब में शुभमन गिल (27*) और ईशान किशन (23*) ने महज 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह एशिया कप इतिहास का सबसे एकतरफा फाइनल रहा, जिसमें विजेता टीम को 263 गेंद शेष रहते 10 विकेट से जीत मिली। भारत का यह एशिया कप का 10वां फाइनल था। श्रीलंका के साथ एशिया कप में यह उसका आठवां फाइनल था, जिसमें भारत को पांचवीं बार जीत मिली। सिराज ने पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में चार विकेट लिए। वनडे में इससे पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था। यही नहीं उन्होंने 16 गेंद के अंतराल में सबसे तेज पांच विकेट लेकर चमिंडा वास (श्रीलंका) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों के अंदर पांच विकेट लिए थे। आइए एशिया कप 2023 के कुछ विशेष आंकड़ों पर नजर डालते हैं...

शुभमन ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए

एशिया कप 2023 में कुल सात शतक लगे। शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में बांग्लादेश के नजमुल शांतो, इफ्तिखार अहमद, विराट कोहली, केएल राहुल, बाबर आजम, मेहदी हसन मिराज, शुभमन गिल। शांतो ने इस संस्करण का सबसे पहला शतक लगाया था, जबकि सबसे ज्यादा तीन शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुभमन गिल शीर्ष पर रहे। उन्होंने छह मैचों में 302 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के कुसल मेंडिस छह मैचों में 270 रन के साथ दूसरे और श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा छह मैचों में 215 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 छक्के जड़े। 

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी
मैच
रन
उच्चतम
स्कोर
औसत
100s
50s
शुभमन गिल
6
302
121
75.50
1
2
कुसल मेंडिस
6
270
92
45.00
0
3
सदीरा समरविक्रमा
6
215
93
35.83
0
2
बाबर आजम
5
207
151
51.75
1
0
मोहम्मद रिजवान
5
195
86*
97.50
0
2
रोहित शर्मा
6
194
74*
48.50
0
3
नजमुल शांतो
2
193
104
96.50
1
1
इफ्तिखार अहमद
5
179
109*
89.50
1
0
चरिथ असलंका
6
179
62*
44.75
0
1
शाकिब अल हसन
5
173
80
43.25
0
2

श्रीलंका के पथिराना के नाम सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाजी की बात करें तो एशिया कप के इस संस्करण में कुल तीन बार गेंदबाज पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे। इनमें सिराज (21/6) के अलावा कुलदीप यादव (25/5) और दुनिथ वेलालगे (40/6) शामिल हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में श्रीलंका के मथीशा पथिराना शीर्ष पर रहे। उन्होंने छह मैचों में 11 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने पांच मैचों में 10 विकेट लिए। इसके अलावा वेलालगे और अफरीदी ने भी 10-10 विकेट लिए।

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज

गेंदबाजी की बात करें तो एशिया कप के इस संस्करण में कुल तीन बार गेंदबाज पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे। इनमें सिराज (21/6) के अलावा कुलदीप यादव (25/5) और दुनिथ वेलालगे (40/6) शामिल हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में श्रीलंका के मथीशा पथिराना शीर्ष पर रहे। उन्होंने छह मैचों में 11 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने पांच मैचों में 10 विकेट लिए। इसके अलावा वेलालगे और अफरीदी ने भी 10-10 विकेट लिए।


एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5 विकेट
मथीशा पथिराना6114/32-
मोहम्मद सिराज5106/211
दुनिथ वेलालगे6105/401
शाहीन अफरीदी5104/35-
कुलदीप यादव595/251
हारिस रऊफ494/19-
तस्कीन अहमद494/44-
महेश तीक्ष्णा583/69-
शोरिफुल इस्लाम473/36-
नसीम शाह473/34-

एशिया कप 2023 के सबसे बड़े स्कोर

एशिया कप 2023 में तीन बार 300 से ज्यादा के स्कोर बने। सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम रहा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में दो विकेट गंवाकर 356 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 342 रन और बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 334 रन बनाए थे।

10वीं बार 10 विकेट से जीता भारत

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में दो बार 10 विकेट से जीत हासिल की। एक बार टीम ने नेपाल को और फिर फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने ओवरऑल 10वीं बार वनडे में 10 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। वेस्टइंडीज ने भी 10 विकेट से 10 वनडे जीते हैं।

एशिया कप 2023 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर

एशिया कप 2023 का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम रहा। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 151 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर नाबाद 122 रन की पारी के साथ विराट कोहली रहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल की 121 रन की पारी (बांग्लादेश के खिलाफ) तीसरे नंबर पर है।

एशिया कप 2023 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

एशिया कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े का रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज के नाम रहा। उनके द्वारा फाइनल में 21 रन पर लिए गए छह विकेट इस संस्करण का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा। दूसरे नंबर भी भारत का ही गेंदबाज है। कुलदीप द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर पांच विकेट लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के दुनिथ वेलालगे (40/5) लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

एशिया कप 2023 में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड केएल राहुल और विराट कोहली के नाम रहा। इन दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रन की साझेदारी निभाई थी। दूसरे नंबर पर 214 रन की साझेदारी के साथ पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद और बाबर आजम हैं। तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के नजमुल शांतो और मेहदी हसन मिराज हैं। इन दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 194 रन की साझेदारी निभाई थी।


एशिया कप 2023 में रन के हिसाब से सबसे बड़ी साझेदारी

साझेदार
रन
किस विकेट
के लिए
खिलाफ
केएल राहुल, विराट कोहली
233*
तीसरे
पाकिस्तान
इफ्तिखार अहमद, बाबर आजम
214
पांचवें
नेपाल
नजमुल शांतो, मेहदी मिराज
194*
तीसरे
अफगानिस्तान
शुभमन गिल, रोहित शर्मा
147*
पहले
नेपाल
हार्दिक पांड्या, ईशान किशन
138
पांचवें
पाकिस्तान
एशिया कप 2023 में विकेट के हिसाब से सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी

विकेटरनसाझेदारखिलाफ
पहला147*शुभमन गिल, रोहित शर्मानेपाल
दूसरा78रहमत शाह, इब्राहिम जादरानबांग्लादेश
तीसरा233*केएल राहुल, विराट कोहलीपाकिस्तान
चौथा102कुसल मेंडिस, चरिथ असलंकाअफगानिस्तान
पांचवां214इफ्तिखार अहमद, बाबर आजमनेपाल
छठे108मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमदश्रीलंका
सातवां63दुनिथ वेलालगे, धनंजय डिसिल्वाभारत
आठवां64दुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णाअफगानिस्तान
नौवां27*तंजीम हसन, मेहदी हसनभारत
10वां27अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराजश्रीलंका

20वीं बार फाइनल में आमने-सामने आए भारत-श्रीलंका

तीन या इससे ज्यादा टीमों के टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक 20 बार फाइनल में भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 10 फाइनल जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने नौ फाइनल्स में जीत हासिल की। 2002 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं थीं। पिछली बार यह दोनों टीमें 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। तब श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था।


वनडे हो या टी20, एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका आठ बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने पांच फाइनल मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका को तीन फाइनल में जीत मिली। एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले भारत और श्रीलंका, 1988 एशिया कप, 1990/91 एशिया कप, 1995 एशिया कप, 1997 एशिया कप, 2004 एशिया कप, 2008 एशिया कप, 2010 एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुके हैं। भारत ने 1988, 1990/91, 1995 और 2010 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और टीम चैंपियन बनी थी। वहीं, श्रीलंका ने 1997, 2004 और 2008 के एशिया कप फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी और चैंपियन बनी थी।

 

तीन या इससे ज्यादा देशों वाले टूर्नामेंट में भारत-श्रीलंका फाइनल के नतीजे


नतीजा
टॉस
साल
भारत 6 विकेट से जीता
भारत
1988
भारत 7 विकेट से जीता
भारत
1991
भारत 6 विकेट से जीता
भारत
1994
भारत 8 विकेट से जीता
भारत
1995
श्रीलंका 8 विकेट से जीता
भारत
1997
भारत 6 रन से जीता
भारत
1998
श्रीलंका 245 रन से जीता
श्रीलंका
2000
श्रीलंका 121 रन से जीता
श्रीलंका
2001
भारत-श्रीलंका
संयुक्त विजेता
श्रीलंका
2002
श्रीलंका 25 रन से जीता
श्रीलंका
2004
श्रीलंका 18 रन से जीता
श्रीलंका
2005
श्रीलंका 100 रन से जीता
भारत
2008
भारत 46 रन से जीता
भारत
2009
श्रीलंका 4 विकेट से जीता
श्रीलंका
2010
भारत 81 रन से जीता
भारत
2010
श्रीलंका 74 रन से जीता
श्रीलंका
2010
भारत 6 विकेट से जीता
श्रीलंका
2011
भारत 1 विकेट से जीता
भारत
2013
श्रीलंका 6 विकेट से जीता
श्रीलंका
2014
भारत 10 विकेट से जीता
श्रीलंका
2023