Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

गिरफ्तारी वारंट के बाद इस अंदाज में दिखे पुतिन,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पहले पुतिन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह खुद मौके पर पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद क्रीमिया का औचक दौरा किया। पुतिन ने यह दौरा क्रीमिया पर रूस के कब्जे की नौवीं वर्षगांठ पर किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पहले पुतिन के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन वह खुद मौके पर पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

रूसी समाचार एजेंसी तास (TASS) के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रवार का कार्यक्रम भी आंशिक रूप से क्रीमिया की स्थिति के लिए समर्पित था और पुतिन ने क्रीमिया और सेवस्तोपोल के सामाजिक-आर्थिक विकास पर चर्चा के लिए एक बैठक भी की थी।

बता दें, पुतिन हर साल 18 मार्च को क्रीमिया पर रूस के कब्जे की वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। उन्होंने कई बार मॉस्को के लुज़निक्की स्टेडियम में इस दिन के लिए समर्पित गाला संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया। जनता के साथ विशेष बैठकें कीं और व्यक्तिगत रूप से क्रीमिया का दौरा किया।

पिछली बार पुतिन ने जुलाई 2020 में क्रीमिया का दौरा किया था। तब उन्होंने रूसी नौसेना के केर्च शहर में स्थित ज़ालिव शिपयार्ड का निरीक्षण किया था। दिसंबर 2022 में उन्होंने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल का दौरा किया था, जो एक आतंकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था।

आईसीसी ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए पुतिन के खिलाफ जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

गौरतलब  है कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में अत्याचारों के लिए जिम्मेदार ठहराने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा बताया गया है। हालांकि, रूस ने आईसीसी के वारंट को खारिज कर दिया है और कहा है कि यह उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।