Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

शिखर वार्ता के बाद मुशर्रफ ने पत्नी सबा के साथ देखा था ताज

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सन 2001 में शिखर वारपेता के लिए आगरा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ ताज का भी दीदार किया था। 

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और आर्मी जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। मुशर्रफ ने 79 साल की उम्र में दुबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ का मुहब्बत की नगरी आगरा से भी नाता रहा है। सन 2001 में 15-16 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पाकिस्तान के साथ शिखर वार्ता रखी थी। वार्ता में शामिल होने तत्कालीन राष्ट्रपति मुशर्रफ आगरा पहुंचे थे। हालांकि यह वार्ता फेल रही थी।

मुशर्रफ ने पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ देखा था ताजमहल 

पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने शिखर वार्ता के बाद अपनी पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ ताजमहल देखा था। इसके लिए ताज में बीएचईएल द्वारा इंदौर में बनाई गई वातानुकूलित बैटरी बस पहली बार लाई गई। जिस मार्ग से मुशर्रफ गुजरे, उस क्षेत्र के सभी मकानों, इमारतों को एक ही रंग में रंगा गया था। माल रोड की इमारतों को सफेद रंग में और ताजगंज, फतेहाबाद रोड को स्टोन कलर दिया गया था। 

ताजमहल से हटाई गई थी पाड़

मुशर्रफ अमर विलास होटल के कोहिनूर सुईट में ठहरे थे। इस दौरे के बाद उसकी मांग बढ़ गई और होटल ने पहली बार चांदी की कटलरी का प्रयोग किया। ताज पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में लाउंज को तैयार किया गया। उस समय ताज की मरम्मत के लिए लगाई गई पाड़ को मुशर्रफ के दौरे के लिए हटाया गया था। इससे वह पत्नी के साथ ताज को निहार सकें। उन्हें कोई दाग नजर न आए। 

ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की भूमिगत असली कब्रें मुशर्रफ और सबा को दिखाई गई थीं, जबकि वीवीआईपी मेहमानों को ऊपर की प्रतिकृति ही दिखाई जाती रहीं हैं। आगरा किला में शीशमहल को खोलकर साफ किया गया। साथ ही एत्माद्दौला पर मखमली शू कवर शुरू कराए गए थे।

इंटरनेशनल इवेंट के लिए आगरा बना पहली पसंद

हालांकि आगरा में शिखर वार्ता होने के बाद इसका दर्जा पूरी दुनिया की निगाहों में और बढ़ गया। इसके बाद से इंटरनेशनल इवेंट के लिए आगरा पहली पसंद बन गया। इसके बाद से यहां लगातार महत्वपूर्ण सम्मेलन और सेमिनार हो रहे हैं। इस समय शिखर वार्ता के लिए शहर में काफी विकास कार्य और सफाई कार्य हुआ। इसका असर पर्यटकों पर भी पड़ा। .