Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

श्रीलंका में भारत की मदद से एक सदी पुराने रेलवे ट्रैक का पुनर्निर्माण शुरू

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-जबर्दस्त तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में इस परियोजना से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे माल व यात्री परिवहन भी सुगम होगा। पहले चरण में मेदावाछिया और मधु रोड के बीच 43 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।

श्रीलंका के आर्थिक विकास में भारत बड़ा निवेश व सहयोग कर रहा है। उत्तरी श्रीलंका में एक सदी से ज्यादा पुराने रेलवे ट्रैक का पुनर्निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हुआ। भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल इस परियोजना का नेतृत्व कर रही है।

जबर्दस्त तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में इस परियोजना से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे माल व यात्री परिवहन भी सुगम होगा। पहले चरण में मेदावाछिया और मधु रोड के बीच 43 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। श्रीलंका की उत्तरी रेलवे लाइन के पुनर्निर्माण  परियोजना की लंबाई 252 किलोमीटर है। इसे 8.10 करोड़ डॉलर की लागत से पूरा किया जाएगा। इरकॉन इंटरनेशनल, एक भारतीय कंपनी है, जिसने श्रीलंका में कई रेलवे पुनर्निर्माण परियोजनाओं में योगदान दिया है।

इसके इरकॉन अलावा 9.12 करोड़ डॉलर की लागत से माहो से ओमनथाई तक 128 किलोमीटर लंबी लाइन का सहायक कार्य भी कर रही है। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के दीर्घकालिक विकास में भारत सरकार रियायती ऋण और अनुदान योजनाओं के तहत कई परियोजनाएं लागू कर रही है। 

इनमें श्रीलंकाई रेलवे के आधुनिकीकरण की योजनाएं शामिल हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल वागले ने कहा कि यह कदम श्रीलंका में माल और सेवाओं की गतिशीलता बढ़ाने में रेलवे के आधुनिकीकरण के महत्व को दर्शाता है। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

वागले ने परियोजना के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत ने श्रीलंका के रेलवे क्षेत्र में एक अरब डॉलर से अधिक की परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। इसके अलावा, लगभग 18 करोड़ डॉलर की परियोजनाएं या तो चल रही हैं या पाइपलाइन में हैं। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए तीर्थयात्रा, पर्यटन, व्यापार और आर्थिक लाभ बढ़ाने के लिए श्रीलंका के साथ-साथ भारत के साथ आंतरिक रूप से कनेक्टिविटी को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया।

सहयोग का नया अध्याय

इस मौके पर भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, 'भारत-श्रीलंका रेलवे सहयोग का एक शानदार नया अध्याय आज मदावाची में रेलवे ट्रैक पुनर्निर्माण कार्य के औपचारिक उद्घाटन के साथ शुरू हुआ।' श्रीलंका के परिवहन मंत्री बंडुला गुणवर्धना ने भारत को इस सहायता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह रेलवे ट्रैक 1905 में बनाया गया था। इसे एक सदी से ज्यादा समय से अपग्रेड नहीं किया गया था। पुनर्निर्माण कार्य पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। 

1948 में आजादी के बाद का सबसे गंभीर संकट झेल रहा श्रीलंका

श्रीलंका 1948 में ग्रेट ब्रिटेन से आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक और मानवीय संकट से जूझ रहा है। भारत ने अपनी 'पहले पड़ोसी' नीति के तहत संकट से निपटने में श्रीलंका को बहु-आयामी सहायता प्रदान की है।

भारत ने यह मदद भी दी

भारत ने श्रीलंका पुलिस को वाहनों की कमी दूर करने के लिए पिछले साल दिसंबर में 125 एसयूवी सौंपे थे।

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मजबूत करने के लिए श्रीलंका को 75 यात्री बसें भी सौंपी।

भारत ने पिछले साल श्रीलंका को लगभग 4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी।

गत वर्ष जनवरी में भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था, क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा कोष खाली हो गया था। 

श्रीलंका को ईंधन खरीदने के लिए 50 करोड़ डॉलर दिए थे। 

2022 की शुरुआत से ही आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी के कारण सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के बाद आवश्यक सामान और ईंधन आयात करने में भारत मदद कर रहा है।