वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अफरा-तफरी के कारण 36 यात्री घायल हो गए। इसमें 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक से एयर टर्बुलेंस बढ़ने से मची अफरा-तफरी मच गई। इससे फ्लाइट में सवार 36 यात्री घायल हो गए। इसमें 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना तब हुई जब फ्लाइट होनोलूलू से 30 मिनट की दूरी पर थी।
होनोलूलू आपातकालीन चिकित्सा सेवा की ओर से कहा गया है कि ग्यारह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं नौ अन्य की हालत स्थिर है। बताया गया है कि रविवार को सुबह करीब 11 घटना के बारे में सूचना मिली।
एक यात्री कायली रेयेस ने बताया कि उनकी मां को सीट बेल्ट बांधने का भी मौका नहीं मिला और वह ऊपर की छत से जाकर टकरा गईं। बताया गया कि जिस समय यह हादसा हुआ, विमान में 287 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। बयान में कहा कि 13 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को आगे की चिकित्सीय देखभाल के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया।