वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 24 सितंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।
आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है।
व्यापार में लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।