वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे के बाद तक साफ हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।
लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। अब तक की गणना के अनुसार, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने दो सीटों पर कब्जा जमा लिया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में एक सीट आई है। अभी वोटों की गिनती जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे के बाद तक साफ हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।
शुरुआती नतीजों में एलएएचडीसी की दो सीटें पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीतीं और भाजपा ने भी एक सीट हासिल की, कारगिल से पहुंच रही रिपोर्टों में कहा गया है। एलएएचडीसी चुनावों की गिनती रविवार सुबह शुरू हुई और यह जारी है। शाम करीब चार बजे तक सभी नतीजे तैयार हो जाने की उम्मीद है.
जानकारी के अनुसार, भाजपा के पद्मा दोरजे ने खंगराल को अपने नाम किया है। वहीं, पदुम सीट पर नेकां के फुंसोक ताशी ने और भीमभट पर नेकां के अब्दुल वाहिद ने कब्जा जमाया है। एलएएचडीसी में 30 सीटें हैं, जिनमें से 26 पर सीधे चुनाव हुए हैं। शेष चार सदस्यों को प्रशासन द्वारा नामित किया जाना है और उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होता है।
किस पार्टी के कितने उम्मीदवार मैदान में
चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेकां के 17 तथा आप के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। 26 निर्दल भी भाग्य आजमा रहे हैं। फिलहाल नेकां का परिषद पर कब्जा है।
चुनाव में इस बार कितने प्रतिशत पड़े थे वोट
रविवार को 30 सदस्यीय परिषद के लिए 26 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव में 77.61 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 95,388 में से 74,026 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 48625 पुरुष तथा 46762 महिलाएं थीं। सबसे अधिक सालिसकूट सीट पर 90 फीसदी वोट पड़े हैं। करसा में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ, अन्य सभी सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदाता हुआ।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। केवल प्रत्याशी, चुनाव में लगे कर्मचारी तथा पोलिंग एजेंटों को ही जाने की अनुमति है। मतगणना की पूर्व संध्या पर सभी पार्टियों की ओर से पोलिंग एजेंटों के माध्यम से गिनती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। होगी।