Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

काला जादू की आड़ में महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म, मामले में पांच लोग गिरफ्तार.

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड:-पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपियों ने घर के वास्तु दोष और ब्लैक मैजिक के जरिए बुराईयों को दूर करने का वादा किया था। मामले में गिरफ्तार लोग पीड़िता के पति के दोस्त हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। काला जादू के नाम पर 35 वर्षीय महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में रविवार को 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वास्तु दोष दूर करने का किया था वादा

पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपियों ने घर के वास्तु दोष और काला जादू के जरिए बुराईयों को दूर करने का वादा किया था। मामले में गिरफ्तार लोग पीड़िता के पति के दोस्त हैं। उन्होंने ही महिला को उसके पति पर कोई बुरा जादू होने की बात कही थी।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'पति के दोस्तों ने ही काला जादू के जरिए दुष्कर्म को अंजाम दिया था।' उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को पति पर बुरा जादू होने की बात कही थी। साथ ही, शांति पाने के लिए कुछ अनुष्ठानों को करने की राय भी दी थी।

2018 से ही बनाया जा रहा था शिकार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अप्रैल 2018 से पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया था। घर में जब भी पीड़िता अकेली होती तो अनुष्ठान करने की बात करते थे। इस दौरान वे पंचामृत में नशीला पेय मिलाकर महिला को पिला देते थे। जिसके बाद सभी आरोपी दुष्कर्म जैसे कृत्य को अंजाम देते थे। 

पुलिस के मुताबिक, पति की स्थायी सरकारी नौकरी सुनिश्चित करने के नाम पर अनुष्ठान किया जाता था। जिसके जरिए वे महिला से पैसा और सोना भी लूट लेते थे। 2019 में ठाणे के येऊर जंगल में, फिर कांदिवली में मुख्य आरोपी के मठ में, लोनावाला के एक रिसॉर्ट में पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था । 

महिला की शिकायत पर गिरफ्तारी

11 सितंबर को पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद पाचों आरोपियों रवींद्र भाटे, दिलीप गायकवाड़, गौरव साल्वी, महेंद्र कुमावत और गणेश कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि पांचों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार दुष्कर्म करने का अपराध) ,420 (धोखाधड़ी) की धाराएं लगाई गई है। जिसके तहत इन आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट, अघोरी प्रथाओं, काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 भी लागू किया गया है।