Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

आज से शुरू होगा स्वच्छता अभियान 3.0 का पहला चरण; केंद्रीय मंत्री ने बताया ये है लक्ष्य

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-अभियान का दूसरा चरण गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर से शुरू होगा, जो कि 31 अक्तूबर तक चलेगा। यह कार्यान्वयन चरण होगा। इसमें, सभी मंत्रालय और विभाग प्रारंभिक चरण में चयनित किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास करेंगे। डीएआरपीजी इस संबंध में एक साप्ताहिक समेकित रिपोर्ट भी तैयार करेगा।

आज से पूरे देश में तीसरे स्वच्छता अभियान के पहले चरण की शुरूआत होगी। अभियान का पहला चरण 15 से 30 सितंबर तक चलेगा। इस चरण में इसमें सभी मंत्रालय और विभाग लंबित मामलों और स्वच्छता के लिए जगहों की पहचान करेंगे। साथ ही निपटान की जाने वाली अनावश्यक सामग्रियों की मात्रा का आकलन करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अभियान 3.0 एवं विशेष अभियान जून-जुलाई 2023 के लिए दिशा-निर्देश प्रगति रिपोर्ट जारी की जायेगी। उसी सभा में दिसंबर 2022-जुलाई 2023 के लिए सचिवालय सुधारों की मासिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

वहीं, अभियान का दूसरा चरण गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर से शुरू होगा, जो कि 31 अक्तूबर तक चलेगा। यह कार्यान्वयन चरण होगा। इसमें, सभी मंत्रालय और विभाग प्रारंभिक चरण में चयनित किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास करेंगे। डीएआरपीजी इस संबंध में एक साप्ताहिक समेकित रिपोर्ट भी तैयार करेगा। जो कि कैबिनेट सचिवालय और पीएमओ को सौंपी जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अन्य चीजों के अलावा कचरे के निपटान के माध्यम से धन पैदा करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है। 

इससे पहले, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दिया है और लोगों ने इसे एक सामाजिक सुधार आंदोलन के रूप में आत्मसात कर लिया है। सरकार आम आदमी के सामने आने वाले मूलभूत मुद्दों को मिशन मोड के रूप में लेगी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता हुई। इसके अलावा चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बाद देश उत्साहित है।

डीएआरपीजी होगा अभियान के लिए नोडल विभाग

देश भर में चलने वाले इस अभियान के समन्वय और संचालन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) नोडल विभाग होगा। साथ ही विभग इस विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन की देखरेख भी करेगा। विशेष अभियान 3.0 सेवा वितरण या सार्वजनिक इंटरफेस के लिए जिम्मेदार  कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।