Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

आजादी के 76वें वर्ष पर जरूरतमंदों को मिला स्वरोजगार का साधन,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इससे महिलाएं अपनी और परिवार की आजीविका चला सकेंगी।

कई लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं। ऐसे लोग बस एक मौके का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में, देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में एक शख्स ने 76 कामकाजी महिलाओं को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराया।

दरअसल, बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इस बार उत्तर भारतीय संघ की वर्किंग कमेटी ने फैसला किया कि आजादी के जश्न के साथ जरूरतमंद महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाए। इससे महिलाएं अपनी और परिवार की आजीविका चला सकेंगी। 

76 महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने के बाद संतोष सिंह ने कहा कि हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। तिरंगा हमारी जान है और आज के दिन देशभक्ति दिल से निकलती है। वहीं, उत्तर भारतीय समाज ने आजादी का जश्न शान से मनाया। इस मौके पर पेश देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम का अलग समा बंध गया। ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति ने हाथ में तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। 

इस दौरान बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह के माता-पिता कमला सिंह और शंभुनाथ सिंह की स्मृति में वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही, ठाकुर अजय सिंह के माता-पिता स्वर्गीय कमला देवी सिंह व स्वर्गीय रामनारायण सिंह वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण हुआ। इसके लिए दोनों ने संघ को 5-5 लाख रुपये का दान प्रदान किया था।

ओम प्रकाश सिंह ढाई लाख रुपये देकर वर्किंग कमेटी के सदस्य बने और दहिसर की रेणु मल्लाह ट्रस्टी बनीं। दोनों का संघ की तरफ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह तथा अजय सिंह, संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।.