BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

भारत में तबाही मचा चुके हैं ये तूफान, 24 साल पहले आए इस चक्रवात ने ली थी करीब 10 हजार की जान

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-'बिपरजॉय' तूफान से पहले कई तूफान आए, जिन्होंने देश में भारी तबाही मचाई। देश में कब-कब विनाशकारी तूफान आए? इनसे कितना नुकसान हुआ? आइए जानते हैं.

भयानक चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' ने गुजरात के कच्छ में जखाऊ तट के जरिये समुद्र से भूमि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही तबाही शुरू हो गई और हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। चक्रवात के चलते मांडवी, देवभूमि द्वारका समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भावनगर में एक पिता और पुत्र की पानी से भरे नाले में डूबने से मौत हो गई। द्वारका में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का केंद्र (आई) करीब 50 किलोमीटर में दायरे में फैला है। इससे इसकी गंभीरता का पता चलता है।

तूफान से सर्वाधिक प्रभावित गुजरात के 8 तटीय जिलों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। इनमें सबसे ज्यादा 46,800 लोग कच्छ के हैं। इसके बाद 10,749 देवभूमि द्वारका, 9,942 जामनगर, 9,243 मोरबी, 6,822 राजकोट, 4,864 जूनागढ़, 4,379 पोरबंदर और 1,605 लोग गिर सोमनाथ जिले के हैं। कुल विस्थापितों में 8,900 बच्चे, 1,131 गर्भवती महिलाएं व 4,697 बुजुर्ग हैं।

सौराष्ट्र-कच्छ और पाकिस्तान के कराची में भूमि से टकराया चक्रवात

  • तट से टकराने से पहले चक्रवात 12 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ता रहा। बाद में रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा हो गई। यह सौराष्ट्र-कच्छ व पाकिस्तान के कराची में भूमि से टकराया।
  • विस्थापितों के लिए 8 जिलों में 1,521 आश्रय घर बनाए गए। भोजन के सवा लाख पैकेट भी तैयार किए गए।
  • मेडिकल टीमों के साथ एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात, 15 टीमें त्वरित मदद के लिए तैयार
  • जामनगर हवाई अड्डे से शुक्रवार तक उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं।
  • 99 ट्रेनें रद्द : पश्चिम रेलवे ने कीं 23 और ट्रेनें रद्द। अब तक 99 ट्रेनें पूर्ण व 39 आंशिक निरस्त।
  • 'बिपरजॉय' के चलते मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया सहित तटीय क्षेत्रों में समुद्र का रौद्र रूप देखने को मिला। मुंबई में कई फुट ऊंची लहरें उठ रही हैं।

पहले देश में कब-कब विनाशकारी तूफान आए? 

  • 2021: मई महीने में आए ताउते तूफान की वजह से 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। उनमें से अधिकांश लोग गुजरात में मारे गए थे। इसके अलावा बेहद गंभीर चक्रवात के कारण कई लोगों के लापता होने की भी सूचना मिली थी। ताउते गुजरात के तट से टकराया था, जिसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटे की थी।
  • 2019: मई में आए तूफान फैनी ने लगभग 100 लोगों की जान ले ली थी। भारत में पांच साल में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवात तूफान फैनी ने ओडिशा में दस्तक दी थी। कहा जाता है कि अगर चक्रवात आने से पहले 12 लाख लोगों को नहीं निकाला गया होता तो कई और लोग मारे जाते।
  • 2014: अक्तूबर महीने में बंगाल की खाड़ी से उठे हुदहुद तूफान व उसके प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश ने आंध्रप्रदेश व ओडिशा में तबाही मचाई। इसने बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा में भी व्यापक असर डाला। इस तूफान की वजह से 25 लोगों की मौत हुई।
  • 2010: पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में 125 किलोमीटर की रफ्तार से आए भयंकर चक्रवात ने 120 लोगों की जान ले ली और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस चक्रवात ने अप्रैल महीने में दस्तक दी थी।
  • 1999: एक 'सुपर चक्रवाती तूफान' ने पारादीप के पास ओडिशा तट को 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया, अक्तूबर महीने में आए तूफान की वजह से 9,885 लोग मारे गए और 2,142 घायल हुए।
  • 1998: एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' 167 किमी प्रति घंटे की तीव्रता के साथ पोरबंदर के पास गुजरात तट को पार कर गया। जून महीने में दस्तक देने वाले तूफान की वजह से 1,173 लोगों की मौत हो गई और 1,774 लोग लापता हो गए।