Wednesday July 16, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

‘2016 में स्टालिन ने सेंथिल को भ्रष्टाचारी कहा और अब मासूम हो गए’

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नारायण थिरुपथी ने विद्युत मंत्री सेंथिल के भर्ती होने पर कहा यह एक ड्रामा है, जिसमें स्क्रीनप्ले भी है और डायलॉग्स भी हैं। वह एक कैबिनेट मंत्री है, जांच में सहयोग करना, उनका धर्म है, उनका कर्तव्य है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए लोगों से पैसे लिए हैं।

तमिलनाडु के बिजली मंत्री के खिलाफ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ डीएमके का एक नाटक है। एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।

अपने हाथों में कानून नहीं ले सकते मंत्री 

तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष नारायण थिरुपथी ने विद्युत मंत्री सेंथिल के भर्ती होने पर कहा यह एक ड्रामा है, जिसमें स्क्रीनप्ले भी है और डायलॉग्स भी हैं। वह एक कैबिनेट मंत्री है, जांच में सहयोग करना, उनका धर्म है, उनका कर्तव्य है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए लोगों से पैसे लिए हैं। वह कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते। थिरुपथी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मांग की है कि वह तुरंत सेंथिल को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। स्टालिन अगर उन्हें बर्खास्त नहीं करता तो वह जनता के बीच मजाक का पात्र बन जाएंगे। सेंथिल को केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए, जिससे जांच के बाद वह बरी हो सकें।

अन्नामलाई ने भी साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016 में एमके स्टालिन विपक्ष के नेता थे। उस वक्त वह सेंथिल के आवास गए थे। उन्होंने सेंथिल को इसी मामले में भ्रष्टाचारी करार दिया था। 2018 में सेंथिल डीएमके आ गए तो वह अब मासूम हो गए। 2016 में आईटी ने तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी के दफ्तर में छापा मारा था, तब आपने इस कदम का स्वागत किया था। अब ईडी ने कार्रवाई की तो लोकतंत्र पर हमला हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर स्टालिन पर हमला करते हुए कहा कि आपने कुछ सालों पहले पैसे लेकर नौकरियां दिलाने को लेकर कुछ कहा था। क्या आप उस बारे में भूल गए। क्या आप उसका खंडन करेंगे। आप आज विक्टिम कार्ड क्यों खेल रहे हैं।

सरकार ने साधा निशाना

डीएमके सांसद और एडवोकेट एमआर एलानगो ने कहा कि सेंथिल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। हमें ईडी के तरफ से गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इसी के साथ राज्य के कानून मंत्री एस रघुपति भी बालाजी को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बालाजी के घर पर घंटों चली ईडी की रेड पर भी सवाल उठाए। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन देर रात बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी से मिलने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सेंथिल बालाजी का इलाज चल रहा है। मामले में कानूनी मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की धमकी भरी राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा कि सेंथिल बालाजी को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया गया है। ईडी को इसका जवाब देना चाहिए।

तमिलनाडु के मंत्री के परिसर पर क्यों पड़ी ईडी की रेड?

ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कद्दावर नेता बालाजी से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी, जिसके कुछ महीने बाद यह कार्रवाई की गई। ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को चेन्नई, करूर और इरोड में बालाजी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।