वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-गृह मंत्री अमित शाह 12.40 बजे पश्चिम वर्धमान के अंडाल हवाईअड्डे पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह शुक्रवार दोपहर बीरभूम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
रामनवमी पर हावड़ा में हुई हिंसा के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान शाह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा संगठन की बैठक कर जायजा लेंगे। बता दें, बंगाल में अगले महीने पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं।
यह रहेगा शाह का कार्यक्रम
गृह मंत्री शाह 12.40 बजे पश्चिम वर्धमान के अंडाल हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह शुक्रवार दोपहर बीरभूम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सूरी में जिला पार्टी ऑफिस का भी उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार शाम गृह मंत्री दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे, वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वे शहर भी घूम सकते हैं। इसके बाद शाह एक होटल में पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की राज्य में स्थिति का जायजा लेंगे।
प्रवास अभियान के तहत बंगाल आए शाह
शाह का दौरा, भाजपा के प्रवास अभियान का हिस्सा है। दरअसल, इस अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी उन क्षेत्रों को मजबूत करेंगे, जहां पिछले लोकसभा चुनाव में मामूली अंतर से भाजपा की हार हुई थी। भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में बंगाल की कुल 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी।