BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम पहुंचे राम की नगरी, किए रामलला के दर्शन

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या आए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या आए हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।' महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को पूर्वान्ह राम नगरी पहुंचे। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने अपने नेता का जमकर स्वागत किया। यहां से वे कुछ ही फासले पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए। 

इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे सहित महाराष्ट्र सरकार के अनेक मंत्री भी थे। यहां महंत रामचंद्र दास परमहंस के शिष्य आचार्य नारायण मिश्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को उत्तरीय भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार रहे महंत रामचंद्र दास परमहंस के प्रति आस्था अर्पित करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि की ओर उन्मुख हुआ।यहां से मुख्यमंत्री शिंदे पैदल ही समर्थकों के साथ आगे बढ़े। बाद में गाड़ियों के काफिले के साथ गेट नंबर तीन से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया।

यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। शिंदे के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे हैं। हनुमानगढ़ी पर शिवसैनिकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। एलईडी टीवी के जरिए शिवसेना की उपलब्धियों को प्रसारित किया जा रहा है । यहां बड़ी संख्या में शिवसैनिक महाराष्ट्रीयन भाषा में बज रहे गानों पर जमकर थिरक रहे हैं। और अपने नेता शिंदे की जय जय कार कर रहे हैं।

रामलला के दरबार मे नतमस्तक हुई महाराष्ट्र सरकार

शिंदे ने रामलला का पूजन अर्चन करने से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया और रामलला का दर्शन करने के बाद लौटते हुए उनका काफिला बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी की ओर उन्मुख हुआ। इस बीच उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवसेना से जुड़े सांसद, विधायक एवं महाराष्ट्र से आए साधारण कार्यकर्ता शामिल रहे। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी रहे।

हनुमानगढ़ी में भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सिंदे का भव्य स्वागत किया।  यहाँ संछिप्त सभा के दौरान अपने उद्बोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के खुशी जाहिर की तथा कहा कि आज बाल ठाकरे का सपना साकार होते देखकर अपार प्रसन्नता हुई है। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कांग्रेस पर भी हमला बोला। यह कहते हुए कि लोग यह आरोप लगाते थे कि मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे और आज जब मंदिर बन रहा है तो ऐसे सवाल करने वालों को घर का रास्ता भी दिखा दिया गया है । हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद शिंदे होटल पंचशील में पत्रकारों से वार्ता करेंगे और यहां कुछ पल विश्राम के बाद सरयू तट स्थित रसिक उपासना परंपरा की शीर्षस्थ पीठ लक्ष्मण किला में संतों का आशीर्वाद लेंगे। सायं वह पुण्य सलिला सरयू के सहस्त्रधारा घाट पर सरयू की महाआरती करेंगे।