वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान सीडीएस ने कमान को कड़ी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करने और हर समय सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के साथ खुद को अवगत रखना चाहिए।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 8 और 9 अप्रैल को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ उत्तर बंगाल में एक वायु सेना स्टेशन और फॉरवर्ड (दूर-दराज) के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, परिचालन और रसद से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनके उच्च मनोबल और व्यावसायिकता की सराहना की।
उन्होंने सुकना में त्रिशक्ति कोर के मुख्यालय का भी दौरा किया। वहां उन्हें सिक्किम में उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने पूर्वी सिक्किम में हाल ही में हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी की सहायता के लिए पहुंचने के साथ-साथ बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कमान की सराहना की।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान सीडीएस ने कमान को कड़ी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करने और हर समय सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के साथ खुद को अवगत रखना चाहिए।