वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
असम के भाजपा नेता ने ताजमहल पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने ताजमहल को प्यार का प्रतीक मानने से इनकार कर दिया। दरअसल, भाजपा नेता और विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है। शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। अगर वह मुमताज से प्यार करते थे, तो मुमताज की मौत के बाद तीन बार और शादी क्यों की।
इससे पहले भाजपा विधायक ने मंगलवार को ताजमहल और कुतुब मीनार जैसे स्मारकों को गिराने तक की बात कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत ध्वस्त करने का आग्रह करता हूं। इनकी जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनने चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपनी महीनों की तनख्वाह दान करने बात की थी।
चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वे कांग्रेस के टिकट पर मरियानी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद रूपज्योति कुर्मी फिर से मरियानी चुने गए।