BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

चुनाव आयोग के फैसले के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली 'शिवसेना' के रूप में मान्यता देने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि बजट सत्र से पहले शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली 'शिवसेना' के रूप में मान्यता देने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि बजट सत्र से पहले शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। शिंदे गुट के कई विधायक भी राज्य विधानमंडल में इसके लिए जोर दे रहे हैं। बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। शिंदे गुट के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि यदि अभी कैबिनेट विस्तार किया जाता है तो विधायकों के मन में और अधिक विश्वास पैदा होगा। यह संदेश भी जा सकता है कि सीएम शिंदे सरकार के नियंत्रण में हैं। हालांकि, कैबिनेट विस्तार पर 100 फीसदी मुहर उस समय लगेगी जब भाजपा के साथ पूरी तरह से सहमति बने। वैसे भाजपा फिलहाल कैबिनेट विस्तार को लेकर इतनी उत्सुक दिख नहीं रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुट के एक नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्तार लंबे समय से लंबित है।  40 विधायक हैं जो हमारे साथ हैं और 10 निर्दलीय विधायक हैं जिन्होंने जुलाई 2022 से हमें समर्थन दिया है। सीएम शिंदे के अलावा केवल 9 को मंत्री पद मिला है। इसलिए, अन्य 32 प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनमें से कम से कम 14 मंत्री पद का दावा कर रहे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच चर्चा होगी। 

फडणवीस और दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद ही कैबिनेट विस्तार संभव

हालांकि, शिंदे गुट के नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर कोई भी फैसला डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह से सलाह लेने के बाद ही लिया जाएगा। कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं है। लेकिन अगर चर्चा होती है और दिल्ली से हरी झंडी मिलती है तो ऐसा हो सकता है। 

पूर्व राज्यपाल ने 18 विधायकों को दिलाई थी मंत्री पद की शपथ

शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 40 से अधिक दिन बाद पिछले साल नौ अगस्त को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की थी। तत्कालीन राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने 18 विधायकों (शिंदे खेमे और भाजपा के नौ-नौ) को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उनमें से सभी 18 कैबिनेट मंत्री थे, और किसी भी MoS या कनिष्ठ मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई थी। सीएम शिंदे खेमे का समर्थन करने वाले 10 निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों में से किसी को भी अगस्त में कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था।