वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आजादी के 75 साल बाद ऐसा प्रधानमंत्री आया है, जिसने 'साहिबजादों' की कुर्बानी का सम्मान किया है।
दिल्ली में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित है। यह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इसका प्रसारण देशभर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आजादी के 75 साल बाद ऐसा प्रधानमंत्री आया है, जिसने 'साहिबजादों' की कुर्बानी का सम्मान किया है। कार्यक्रम में एक स्थानीय निवासी ने कहा कि "साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को आज सम्मानित किया जा रहा है। अगले साल से इस दिन छुट्टी घोषित की जानी चाहिए।
इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दिन को साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित किया। इसे पूरे देश में दिखाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लोग उनके बारे में जान रहे हैं। इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। आज नया इतिहास रचा जा रहा है।