वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि, मतगणना केवल एक कक्ष में ही संपन्न होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना 19 राउंड में की जाएगी। ईवीएम से अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने के तत्काल बाद ही 5 मतदान केद्रों का रेंडम वीवीपेट पर्ची की भी गिनती की जाएगी ताकि चुनाव में परदर्शिता दिखे।
कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर लगभग कब्जा कर चुकी है। 15वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 18808 वोटों से आगे चल रहीं है। अब चार राउंड की गिनती और बाकी है। वहीं भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने सातवें राउंड में पिछड़ने के बाद एक बार फिर बढ़त बना ली है। सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
नतीजे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कार्यकर्ता जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जनता ने एक बार फिर सरकार पर विश्वास जताया है। मनोज मंडावी ने जो क्षेत्र में काम किए हैं, जनता ने उस पर प्यार दिया।
मतगणना राउंड | सावित्री मंडावी (कांग्रेस) | ब्रह्मानंद नेताम (भाजपा) | अकबर राम कोर्राम (सर्व आदिवासी समाज समर्थित) |
पहला | 3397 | 1490 | 1196 |
दूसरा | 2415 | 1488 | 2143 |
तीसरा | 3780 | 1381 | 1657 |
चौथा | 3732 | 1325 | 1635 |
पांचवां | 2809 | 1433 | 2522 |
छठवां | 3617 | 2703 | 464 |
सातवां | 3306 | 2027 | 3032 |
आठवां | 3604 | 2377 | 1331 |
नौवां | 1554 | 3554 | 1247 |
10वां | 3627 | 2119 | 1423 |
11वां | 4031 | 3590 | 677 |
12वां | 3164 | 2578 | 1559 |
13वां | 3837 | 2084 | 841 |
14वां | 4150 | 3420 | 810 |
15वां | 3384 | 4012 | 646 |
कुल वोट | 52389 | 33581 | 21183 |
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।