BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

रुझानों में भाजपा 150 के पार

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं...
लाइव अपडेट
हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे
गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड़ पीछे चल रहे हैं।
11:09 AM, 08-DEC-2022
रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार चली गई, कांग्रेस-AAP का बुरा हाल
रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।
11:00 AM, 08-DEC-2022
कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे
गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है।
10:24 AM, 08-DEC-2022
रवींद्र जडेजा की पत्नी फिर आगे निकलीं
रुझानों में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा फिर से आगे निकल गई हैं। कुछ देर पहले वह तीसरे नंबर पर खिसक कर चली गई थीं। वह जामनगर नॉर्थ से मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने यहां से बिपेंद्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को टिकट दिया था।
09:53 AM, 08-DEC-2022
रुझानों में मोरबी का मसीहा आगे, AAP की स्थिति थोड़ी सुधरी
मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकल गए हैं। भाजपा की बात करें तो 150 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी की स्थिति थोड़ी सुधरी है जो कि 9 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए।
09:51 AM, 08-DEC-2022
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कर रहे लीड
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।
09:36 AM, 08-DEC-2022
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही, आप की स्थिति में सुधार
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खातों में 4 सीटें गई हैं। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।
09:34 AM, 08-DEC-2022
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है।
09:34 AM, 08-DEC-2022
AAP के सीएम चेहरा ईशुदान गढ़वी आगे
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी आगे चल रहे हैं। वे द्वारका जिले की खंभालिया सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के मुलुभाई बेरा और कांग्रेस के विक्रमभाई मैडम उम्मीदवार हैं।
09:26 AM, 08-DEC-2022
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है।
09:17 AM, 08-DEC-2022
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 139 सीटों पर आगे चल रही
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 138 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।
09:08 AM, 08-DEC-2022
शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आप फिलहाल छह सीटों पर आगे आई है।