BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

केजरीवाल के सिर सजा कांटों का ताज, दिल्ली संवारने की बड़ी जिम्मेदारी

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-अरविंद केजरीवाल को 2025 के अगले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के 'कूड़े के पहाड़' को खत्म करने या उसे छोटा करने की बड़ी चुनौती से जूझना पड़ेगा। यदि वे ऐसा कर वे नगर निगम में एक साफ-सुथरा शासन देने में सफल हो पाते हैं तो इससे अरविंद केजरीवाल की छवि और आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई पड़ रहा है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि अब दिल्ली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी के मेयर का कब्जा होगा। लेकिन इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल के सिर पर कांटों भरा ताज भी सज गया है। उन्हें 2025 के अगले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के 'कूड़े के पहाड़' को खत्म करने या उसे छोटा करने की बड़ी चुनौती से जूझना पड़ेगा। यदि वे ऐसा कर वे नगर निगम में एक साफ-सुथरा शासन देने में सफल हो पाते हैं तो इससे अरविंद केजरीवाल की छवि और आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ेगी। यह उनकी राष्ट्रीय राजनीतिक संभावनाओं को मजबूत करेगा। जबकि इसमें असफल रहने पर भाजपा और कांग्रेस उन्हें नाकाम मुख्यमंत्री साबित करने की कोशिश करेंगे। यह स्थिति केजरीवाल की राजनीतिक महत्त्वाकांक्षाओं में बाधक बन सकता है। अब तक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली की व्यवस्था को बेहतर न कर पाने के पीछे केंद्र और स्थानीय नगर निगम से उचित सहयोग न मिल पाने का कारण बताने का अवसर होता था। लेकिन नगर निगम में काबिज होने के बाद उनके पास ऐसा कोई अवसर नहीं होगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल न कर पाने पर केजरीवाल तत्कालीन पंजाब सरकार के द्वारा किसानों को पराली जलाने से न रोक पाने को जिम्मेदार ठहराते थे। लेकिन जब उनके हाथ पंजाब की सत्ता भी आ गई, उन्हें दिल्ली के प्रदूषण से निबटने में केंद्र की बाधा दिखाई पड़ने लगी। लेकिन चूंकि दिल्ली की साफ-सफाई की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर निगम और दिल्ली सरकार के बीच का मामला है, सम्भवतः अब उनके पास किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का कोई अवस्था उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली नगर निगम में भाजपा को भी लगभग 100 के आसपास सीटें मिलती दिखाई पड़ रही हैं। यदि यही रुझान अंतिम परिणाम में परिवर्तित होते हैं तो इससे भाजपा का कार्यकर्ता बहुत उत्साहित होगा। वह पूरे जी जान से अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएगा और 2025 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने बड़ी चुनौती पेश करेगा। दिल्ली विधानसभा में एकछत्र शासन कर रही केजरीवाल सरकार को 250 सदस्यों वाले नगर निगम में भाजपा से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी जो उन्हें अपने मनचाहे ढंग से काम करने और आगे बढ़ने में रुकावट पैदा करेगी। आम आदमी पार्टी के सामने इन चुनौतियों से निबटते हुए एक बेहतर शासन प्रशासन देने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव से कांग्रेस को एक बार फिर गहरी निराशा हाथ लगी है। वह दहाई अंक तक भी पहुंचती नहीं दिख रही है। इससे कांग्रेस नेतृत्व के ऊपर दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 और 2020 में शून्य पर सिमट चुकी कांग्रेस को 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी तैयारी करनी पड़ेगी। पार्टी दावा कर रही थी कि मुस्लिम और दलित मतदाता उसके पास वापस आ रहे हैं और वह निगम चुनाव के माध्यम से दिल्ली की राजनीति में वापसी करने में सफल होगी, लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि दिल्ली की जनता उनके लिए ज्यादा कड़ा और जमीनी संघर्ष करने का संदेश दे रही है।