Sunday August 24, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

जितेंद्र आव्हाड पर छेड़छाड़ का मुकदमा, सड़क पर समर्थक;

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-हर हर महादेव शो को जबरन बंद कराने के आरोप में गिरफ्तार हुए एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ 72 घंटे के भीतर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
हर हर महादेव शो को जबरन बंद कराने के आरोप में गिरफ्तार हुए एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ के 72 घंटे के भीतर एक और मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से ठाणे की राजनीति गरमा गई है। विधायक जितेंद्र के खिलाफ ठाणे आयुक्तालय के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। जितेंद्र आव्हाड ने इस बारे में ट्वीट भी किया और कहा कि वो विधायकी से इस्तीफा देने का फैसला ले रहे हैं क्योंकि वह अपनी आंखों के सामने लोकतंत्र को मरते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने ट्वीट में सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। लिखा- चाणक्य नई शकुनि मामा...शिंदे साहब सावधान रहें। उधर, आव्हाड पर मुकदमे के बाद से ठाणे, मुंब्रा समेत कई इलाकों में एनसीपी समर्थकों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।
दरअसल, मुंब्रा की एक 40 वर्षीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि जितेंद्र आव्हाड भीड़ में आगे बढ़ रहे थे, उन्होंने उसे दोनों कंधों को अनुचित तरीके से छूते हुए धक्का दिया और कहा 'तुम बीच में क्यों खड़े हो? एक तरफ से बाहर निकलो और उसे भीड़ के दूसरी तरफ धकेला। महिला ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद तुरंत मुंब्रा थाने में जाकर मामला दर्ज कराया।
एनसीपी विधायक ने मामले को बताया झूठा मुंब्रा पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जमानत पर बाहर चल रहे विधायक जितेंद्र आव्हाड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, "पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ दूसरा झूठा मामला दर्ज किया और वह भी 354। मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।"
चाणक्य कौन है?
छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद एनसीपी विधायक जितेंद्र ने ट्वीट करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, "चाणक्य नई शकुनि मामा...शिंदे साहब सावधान रहें।" पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि इसका संबंध शिंदे समूह के प्रवक्ता नरेश म्हस्के के लिए हो सकता है। आव्हाड ने दावा किया कि सभी नियमों का उल्लंघन कर उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था। साथ ही जब उन्हें सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया तो उन्होंने अपने परिवार से बात करते हुए सनसनीखेज दावा किया। जब मैं पुलिस हिरासत में था, अधिकारियों को लगातार चाणक्य के फोन आ रहे थे। चर्चा थी कि चाणक्य द्वारा जितेंद्र को पुलिस हिरासत में भी भोजन मिलने से रोकने के प्रयास किए गए।
सड़क पर उतरे समर्थक
उधर, जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ लगातार दो मुकदमों के बाद से ठाणे की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। एनसीपी समर्थक कई जगहों पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट है कि ठाणे, मुंब्रा और कुछ अन्य इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।