Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

वायु प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री ने पंजाब सरकार की खिंचाई की

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पराली जलाने के मामले में पंजाब अब भी अव्वल है जिसने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है।
दिल्ली में जहरीली हवा ने राजधानी के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 433 (बेहद खराब) स्तर पर रिकॉर्ड हुई है। दिन-ब-दिन खराब वायु गुणवत्ता के कारण नोएडा में प्रशासन ने एक से आठवीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पराली जलाने के मामले में पंजाब अब भी अव्वल है जिसने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए दिल्ली में दिन-ब-दिन बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर पंजाब की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब में पराली जलाने की घटना लगातार बढ़ रही है। साल 2021 के मुकाबले पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 19 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं. दिल्ली के एक और पड़ोसी राज्य हरियाणा में पराली जलाने की घटना में 30.6% की गिरावट देखी गई है। आज ही के दिन पंजाब में पराली जलाने की 3,634 घटनाएं सामने आई। इसमें कोई शक नहीं कि इसने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है।" गौरतलब है कि दिल्ली में जहरीली हवा के चलते स्वास्थ्य आपातकाल जैसी हालत बन गई है। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 433 अंक पर पहुंच गया। यह गंभीर (सीवियर प्लस) श्रेणी से सिर्फ एक बिन्दु नीचे है। अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ेगी। पिछले एक सप्ताह से लोग भयावह प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर दीपावली के बाद दिल्ली के लोगों को प्रदूषण की परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन, इस बार अलग-अलग वजहों से दीपावली पर प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम रहा। लेकिन, दीपावली के दो दिन बाद से ही इस स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है।