Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

राहुल गांधी आएंगे दिल्ली CWC चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की ओर कांग्रेस

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे इस साल के अंत तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं। खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद पार्टी में अब पदों के लिए चहलकदमी तेज हो गई है। नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद संभालेंगे। खबर है कि इसके साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद संभालने के बाद खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) समेत कई विभागों में सुधार करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नई टीम चुनेंगे। अब AICC में महासचिव (संगठन) के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है। फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के दक्षिण भारत से होने के चलते यह पोस्ट उत्तर भारतीय को दी जा सकती है।
सत्र बुलाएं खड़गे
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे इस साल के अंत तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं। खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे। AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे CWC चुनाव में अपनी टीम को एकसाथ करने के लिए AICC के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे। 23 सदस्यीय CWC पार्टी में फैसला लेने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य सदस्य चुनेंगे।

राहुल भी आएंगे दिल्ली
कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं। वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। फिलहाल, 3500 किमी से ज्यादा लंबी यात्रा आंध्र प्रदेश पड़ाव पर है।