वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी है। सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी।समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी है। सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया, ''आदरणीय नेताजी का दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है। दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।'' वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक गांव सारण के सिताब दियारा जाएंगे और वहां दो घंटे तक रहेंगे। वाराणसी होकर शाह जेपी के गांव पहुंचेंगे और उसी रास्ते से दिल्ली भी लौटेंगे। अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सभा को संबोधित करेंगे।
मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
दोपहर 3 बजे मुलायम का अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक आवास सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतेष्ठी से पहले पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए सैफई महोत्सव मैदान में रखा गया है। उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, मायावती समेत कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को योगी यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान कर चुके हैं।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।