BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

राम से महात्मा गांधी का था अमिट प्रेम

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आत्मबल कहीं न कहीं उनके आराध्य श्रीराम में छिपा था। अनेक पुस्तकों और उनके कर्म से भी उनकी रामभक्ति की झलक मिलती है। वे अपने जीवन काल में वे दो बार राम की नगरी आए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आत्मबल कहीं न कहीं उनके आराध्य श्रीराम में छिपा था। अनेक पुस्तकों और उनके कर्म से भी उनकी रामभक्ति की झलक मिलती है। शायद यही वजह रही कि अपने जीवन काल में वे दो बार राम की नगरी आए। पहली बार वे काशी विद्यापीठ की स्थापना के बाद ट्रेन से यहां आए थे और दूसरी बार हरिजन फंड जुटाने के लिए अयोध्या आए।
महात्मा गांधी का राम से अमिट प्रेम था। इसलिए यह भी कहा जाता है कि उन्होंने यहां आकर प्रभु राम की प्रतिमा के दर्शन भी किए थे, और पुजारियों से भगवान राम को खादी वस्त्र पहनाने का भी आग्रह किया था। किंतु इसकी प्रामाणिक पुष्टि नहीं होती है। 10 फरवरी 1921 को वे बनारस आए थे और वहां काशी विद्यापीठ के शिलान्यास के बाद ट्रेन से अयोध्या पहुंचे थे। देर शाम फ़ैज़ाबाद की सभा को संबोधित कर वे 11 फरवरी की सुबह अयोध्या के सरयू घाट पर पंडित चंदीराम की अध्यक्षता में हो रही साधुओं की सभा में पहुंचे। शारीरिक दुर्बलता और थकान के मारे उनके लिए खड़े होकर बोलना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपनी शारीरिक असमर्थता के लिए क्षमा मांगी, फिर बैठे-बैठे ही साधुओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘कहा जाता है कि भारतवर्ष में 56 लाख साधु हैं। ये 56 लाख बलिदान के लिए तैयार हो जाएं तो मुझे विश्वास है कि अपने तप तथा प्रार्थना से भारत को स्वतंत्र करा सकते हैं। इसके बाद 1929 में वे अपने हरिजन फंड के लिए धन जुटाने के सिलसिले में एक बार फिर अपने राम की राजधानी आए। मोतीबाग में हुई सभा में उन्हें उस उक्त फंड के लिए चांदी की एक अंगूठी प्राप्त हुई तो वे वहीं उसकी नीलामी कराने लगे। उन्होंने कहा था कि जो इस अंगूठी की सबसे ऊंची नीलामी लगाएगा, उसे वे खुद अपने हाथों से उसको अंगूठी पहनाएंगे। एक सज्जन ने 50 रुपये की बोली लगाई और नीलामी उन्हीं के नाम पर ख़त्म हो गई। तब बापू ने उन्हें अपने हाथ से अंगूठी पहनाई, लेकिन जब उन्होंने सौ का नोट दिया तो बापू ने बाकी वापस नहीं किया, यह कहकर कि वे दान का धन वापस नहीं करते। महात्मा गांधी की अयोध्या यात्रा का गहन अध्ययन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह कहते हैं कि बापू ने यहां भी सामाजिक परिवर्तन और आजादी की अलख जगाई थी। यह दोनों यात्राएं अनेक दस्तावेजों और राजकीय संग्रहालय में उपलब्ध हैं।

सरयू में हुआ अस्थि विसर्जन
1948 में जब बापू की हत्या हुई तो उसके बाद उनकी अस्थियां देश की अनेक नदियों में प्रवाहित की गईं। इस दौरान देश के पहले राष्ट्रपति रहे राजेंद्र प्रसाद खुद उनकी अस्थियां लेकर अयोध्या आए थे और उन्हें सरयू में प्रवाहित किया। उनकी इस याद को जीवित रखने के लिए सरयू तट पर गांधी ज्ञानमंदिर की स्थापना की गई। जहां प्रतिवर्ष बापू की पुण्यतिथि से अगले 15 दिनों के लिए सर्वोदय पखवारा मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। 1988 में यहां बापू की प्रतिमा भी स्थापित की गई।