Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से आउट हुए दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पहले दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में शामिल थे लेकिन, खड़गे की दावेदारी पेश होने के बाद उन्होंने पीछे हटना ही सही समझा। अब उन्होंने एक ट्वीट करके बड़ा संदेश दिया। लिखा- चाह गई चिंता मिटी।
कांग्रेस अध्यक्ष पर अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि पार्टी सूत्रों का मानना है कि खड़गे का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है। पिछले 50 सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे खड़गे ने शनिवार को राज्यसभा में विपक्षी नेता की पोस्ट से रिजाइन करके साफ कर दिया कि उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इससे पहले दिग्विजय सिंह भी इस रेस में शामिल थे लेकिन, खड़गे की दावेदारी पेश होने के बाद उन्होंने पीछे हटना ही सही समझा। अब उन्होंने एक ट्वीट करके बड़ा संदेश दिया। लिखा- चाह गई चिंता मिटी। कई सालों से कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक रहे मल्लिकार्जुन खड़गे इस वक्त कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सार्वजनिक तौर पर नहीं लेकिन, पर्दे के पीछे से खड़गे को गांधी परिवार का सपोर्ट है। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष रिजल्ट आने से पहले ही उन्होंने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

चाह गई चिंता मिटी
जहां पहले कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में शामिल होते हुए दिग्विजय सिंह ने नामांकन पर्चा लिया था और कहा था कि वो पर्चा जरूर भरेंगे लेकिन, बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के तहत मल्लिकार्जुन खड़गे सामने आए तो गांधी परिवार की पर्दे के पीछे सहमति के बीच उन्होंने नामांकन दाखिल किया। खड़गे के रेस में शामिल होते ही सिंह ने खुद ही अपना नामांकन विदड्रॉ कर दिया। शनिवार सुबह सिंह ने एक ट्वीट करके अपना संदेश साफ किया है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह पोस्ट खड़गे के समर्थन में किया है। रहीम की एक कविता शेयर करते हुए सिंह लिखते हैं- "चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह।"
गहलोत के बाद गांधी परिवार की पसंद खड़गे
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर गांधी परिवार की पहली पसंद अशोक गहलोत थे लेकिन, राजस्थान सीएम पद का मोह उन्हें इस रेस से बाहर कर गया। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलकर माफी मांगी और अध्यक्षी पद से तौबा किया। माना जा रहा है कि गहलोत के बाद गांधी परिवार के पर्दे के पीछे बड़ा कदम उठाया और पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और संकटमोचक खड़गे को कमान सौंपने का मन बनाया है। इसीलिए खड़गे नए कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।