BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

भाजपा नहीं विपक्ष की राजनीति को प्रभावित करेंगे गुजरात चुनाव के नतीजे

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पांच साल पहले राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी और 1995 के बाद से पहली बार भाजपा की सीटें 100 से कम आई थी। हालांकि वह स्पष्ट बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में सफल रही थी।
भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव देश की भावी राजनीति की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यहां पर भाजपा को फ़िलहाल कोई बड़ी चुनौती मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन यह चुनाव नतीजों से ज्यादा विपक्ष की राजनीति को प्रभावित करेंगे, क्योंकि राज्य में कमजोर कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी भारी पड़ सकती है। विपक्ष की बड़ी चुनौती न होने के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने बीते साल राज्य की पूरी सरकार को बदल कर साफ कर दिया था कि वह सरकार विरोधी माहौल को कतई आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। पांच साल पहले राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी और 1995 के बाद से पहली बार भाजपा की सीटें 100 से कम आई थी। हालांकि वह स्पष्ट बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में सफल रही थी। हालांकि बीते पांच साल में कांग्रेस राज्य में बेहद कमजोर हुई है। उसके बड़े नेता अहमद पटेल के निधन के बाद सबको बांधने वाला नेतृत्व भी राज्य में नहीं रहा। कई विधायक भी पाला बदलकर भाजपा के साथ चले गए और हार्दिक पटेल जैसा युवा नेता भी उसका साथ छोड़ गया।

आम आदमी पार्टी की दस्तक
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की इन्हीं कमजोरियों को देखते हुए राज्य में अपनी जमीन बनानी शुरू कर दी। जातीय समीकरणों को साधने के साथ भाजपा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल कर खुद को विकल्प बताने की कोशिश की है। राज्य में आम आदमी पार्टी ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे महज 0.1 फीसद वोट ही मिले थे और सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। हालांकि 2021 में सूरत नगर निगम के चुनाव से उसने राज्य में अपनी पहचान बनानी शुरू की। सूरत की 120 में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीतकर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया और मुख्य विपक्षी पार्टी बनी।
भाजपा को कौन देगा चुनौती?
हालांकि यह सब भाजपा को चुनौती देने के लिए काफी नहीं है, लेकिन राज्य में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी है। दूसरी तरफ भाजपा किसी भी चुनाव को कभी भी हल्के में नहीं लेती और वह पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरती है। ऐसे में गुजरात में भी पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी अपने विरोधियों को कम नहीं आंक रही और वह आम आदमी पार्टी की हर कोशिश पर नजर रखे है।

27 साल से सत्ता में है भाजपा
भाजपा नेतृत्व को इस बात का भी एहसास है कि कांग्रेस की कमजोरी आम आदमी पार्टी की ताकत बन सकती है। गौरतलब है कि गुजरात में 1995 से लगातार भाजपा सत्ता में है। उसने लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीते हैं। इसमें नरेंद्र मोदी खुद 12 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीतकर अपनी सरकार बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस ने कड़ी चुनौती देते हुए 77 सीटें जीती थी। भारत ट्राइबल पार्टी को दो और राकांपा को 1 सीट मिली थी, जबकि तीन निर्दलीय जीते थे।