वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीत दर्ज करने के बाद वह 25 अगस्त को पद की शपथ लेंगी। इधर, महाराष्ट्र में एकबार फिर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। आधिकारिक तौर पर NDA की तरफ से मैदान में उतरीं द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इस जीत के बाद ही सियासी हस्तियों से लेकर आम जनों तक जश्न का माहौल है। इधर, श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भी बवाल शांत नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति सचिवालय पर जुट गए थे।