BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल की रैली, हिमाचल प्रदेश में दोबारा ऐसे ताकत जुटा रही AAP


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-कहा जा रहा है कि मनकोटिया की एंट्री से आप को कांगड़ा जिले से एक मजबूत चेहरा मिलेगा। यहां 15 विधानसभा सीटें हैं।
सूत्रों ने यह भी कहा है कि आप पूर्व सांसद और ब्राह्मण नेता के भी संपर्क में हैं।
हिमाचल प्रदेश में ईकाई भंग कर चुकी आम आदमी पार्टी एक बार फिर चुनावी तैयारियां शुरू करती दिख रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांगड़ा में रैली करने जा रहे हैं। वहीं, खबर यह भी है कि पार्टी कांग्रेस नेता विजय सिंह मनकोटिया के संपर्क में भी है। इससे
पहले केजरीवाल ने मंडी में रैली की थी। खास बात है कि मंडी को राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केजरीवाल के दौरे के दौरान मनकोटिया आप में शामिल हो सकते हैं।
मनकोटिया कांगड़ा के दिग्गज राजपूत नेता हैं। इसके अलावा वह एक्स-सर्विसमैन लीग ऑफ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस लीग में एक लाख
से ज्यादा पूर्व सैनिक शामिल हैं। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कहा जा रहा है कि मनकोटिया की एंट्री से आप को कांगड़ा जिले से एक मजबूत चेहरा मिलेगा। यहां 15 विधानसभा सीटें हैं।
इसके अलावा सूत्रों ने यह भी कहा है कि आप पूर्व सांसद और ब्राह्मण नेता के भी संपर्क में है।
साल 2019 में धर्मशाला उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने वाले राकेश चौधरी पहले ही आप में शामिल हो चुक हैं।
चौधरी का कहना है कि कांगड़ा जिले के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार ने कांगड़ा जिले को नजरअंदाज कर दिया है।

चौधरी ने कहा कि बेरोजगारी और बढ़ी कीमतों ने कई लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप एकमात्र पार्टी है,
जो आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ रही है। चौधरी के अलावा नगरोटा बागवान से भाजपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर नरेश वरमानी एकमात्र बड़े नेता हैं, जो आप का हिस्सा बने हैं।