BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा पर पलटवार, दलित नेता की कराई एंट्री


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-हिमाचल प्रदेश में भाजपा के हाथों कई झटके झेलने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी उस पर पलटवार किया है।
उसके हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष ही भाजपा में शामिल हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के हाथों कई झटके झेलने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी उस पर पलटवार किया है। हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा
अध्यक्ष ही भाजपा में शामिल हो गए थे और इसके बाद आम आदमी पार्टी ने पूरी यूनिट ही भंग कर दी थी। अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा
के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरमेल धीमान को पार्टी जॉइन कराई है। वह हिमाचल भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी थे। वह बुधवार को दिल्ली में सत्येंद्र
जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि हरमेल धीमान हिमाचल भाजपा में बड़ा नाम नहीं हैं,
लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उनकी जॉइनिंग कराके एक संदेश देने का प्रयास जरूर किया है।
इससे पहले सोमवार को ही हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रमुख ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगीता, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष
आशीष कुमार और डीके त्यागी भाजपा में आ गए थे। इससे पहले 8 अप्रैल को भी भाजपा ने आप को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी को ही
तोड़ लिया था। यह कितना बड़ा झटका था, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी ने इसके बाद अपनी हिमाचल यूनिट
को ही भंग कर दिया था। पार्टी का कहना था कि वह अब योग्यता के अधारा पर संगठन को दोबारा से खड़ा करेगी।
आम आदमी पार्टी का कहना था कि उसने स्टेट यूनिट को भंग किया है, लेकिन विधानसभा के स्तर पर संगठन का कामकाज पहले की तरह ही जारी रहेगा।
राज्य में इसी साल नवंबर में गुजरात के साथ ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले आम आदमी पार्टी पूरी जोर लगा रही है।
उसे उम्मीद है कि पंजाब में उसे बड़ी सफलता मिली थी और अब हिमाचल में भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल सकता है। दरअसल हिमाचल पंजाब से सटा हुआ राज्य है।
ऐसे में आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि पंजाब का असर उसे यहां देखने को मिल सकता है।