Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

खेल News

img

महिला प्रीमियर लीग में पहले रन से लेकर अर्धशतक और मेडन ओवर तक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना दिए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत शनिवार (चार मार्च) को मुंबई में हुई। उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 143 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना दिए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी।

मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। उनके अलावा हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैथ्यूज ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। अमेलिया केर ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन ठोक दिए। गेंदबाजी में मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। हरमनप्रीत ने तो सात गेंदों पर लगातार सात चौके भी लगाए।

टूर्नामेंट में पहली बार क्या-क्या हुआ?

महिला प्रीमियर लीग के लिए यह ऐतिहासिक मैच था। भारत में महिला क्रिकेट की नई शुरुआत हुई है। टूर्नामेंट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। पहले रन से लेकर अर्धशतक तक, पहले विकेट से लेकर मेडन ओवर तक, हम आपको यहां बता रहे कि किसने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

महिला प्रीमियर लीग इतिहास की खास उपलब्धियां

उपलब्धि खिलाड़ी का नामटीम का नाम
टूर्नामेंट में पहला रनयास्तिका भाटियामुंबई इंडियंस
पहला चौकाहीली मैथ्यूजमुंबई इंडियंस
पहला छक्काहीली मैथ्यूजमुंबई इंडियंस
पहला विकेटतनुजा कंवरगुजरात जाएंट्स
आउट होने वाली पहली बल्लेबाजयास्तिका भाटियामुंबई इंडियंस
पहली गेंद फेंकने वाली खिलाड़ीएश्ले गार्डनरगुजरात जाएंट्स
पहला अर्धशतकहरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस
पहला मेडन ओवरअमेलिया केरमुंबई इंडियंस
मैच में पहली बार चार विकेटसायका इशाकमुंबई इंडियंस
पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्डहरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस
पहली जीत-मुंबई इंडियंस
पहली हार-गुजरात जाएंट्स