Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

खेल News

img

सूर्यकुमार ने शतकीय पारी में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। भारत ने उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।


सूर्यकुमार की उपलब्धियां:

1. सूर्यकुमार सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे।

2. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-ओपनर भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे।

3. सूर्यकुमार यादव तीन अलग-अलग महाद्वीपों में टी20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी

सूर्यकुमार तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है।

4. तीन शतक लगाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज

सूर्यकुमार ने तीनों शतक ओपनिंग नहीं करते हुए लगाया है। उन्होंने दो बार नंबर चार पर शतक लगाया है। एक बार तीसरे क्रम पर सेंचुरी लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथे क्रम पर 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर नाबाद 111 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए हैं।