वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
प्रयारागज- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट ने कहा कि वक्फ बोर्ड और हिंदू-मुस्लिम यह सब सरकार का एजेंडा है हमारा नहीं। किसान यूनियन ने इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है। पहले लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जाता था। अब जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। सरकार की कमियों को लेकर आंदोलन करने की जगह विपक्ष घर के बेडरूम में ऐसी में सो रहा है। विपक्ष के कमजोर होने के कारण ही देश में तानाशाहों का जन्म हुआ।
सिविल लाइंस स्थित युगांतर होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए राकेश टिकैट ने कहा कि बंगाल में विपक्ष की सरकार है। इसलिए वहां अशांति फैली है। केंद्र की सरकारी पार्टियां ही यह सब करा रहीं हैं। डबल इंजन की सरकार होती तो कुछ न होता। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि नितीश सरकार ने वहां किसानों को मजदूर बना दिया है। उनकी जमीनें अधिग्रहित करके बड़े-बड़े व्यापारियों को दे दी गईं। अब पूरे देश में यही हो रहा है। किसानों के एजेंडे ने काम किया तो सरकार जाएगी।
धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा: राकेश टिकैत
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पहले धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जाता था, अब जाति के नाम पर भड़काया और लड़ाया जा रहा है। एक जाति पर केंद्रित करके फिल्म बनाई जाती है, जो बवाल का कारण बनती हैं। ऐसा लगता है सरकार की यह फिल्में बनवा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का शोषण प्रयागराज में भी हो रहा है। विपक्ष को सरकार की कमियाें को हाउस के अंदर और बाहर उठाना चाहिए। आंदोलन करना चाहिए। सत्ता कभी मिलती नहीं, बल्कि छीनी जाती है। सत्ता का रास्ता हमेशा लाठी, आंसू गैस के गोले और जेल से होकर जाता है, लेकिन इन सब से दूर विपक्ष घर के बेडरूम में एसी में सो रहा है।
राणा सांगा को लेकर विवादित बयान पर कहा कि ऐसे लोगों के लिए विवादित बयान देने से बचना चाहिए। मीडिया से बातचीत के बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। करीब पांच दिन पहले फतेहपुर में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, उनके बेटे अभय सिंह व भाई रिंकू सिंह की हत्या कर दी गई थी। राकेश टिकैट इन्हीं के परिजनों से मिलने के लिए आए थे।