Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

ग्राहक बनकर हुक्का खुद पीने गए एसपी साहब, अंदर का नजारा देख रह गए भौचक्का, जानिए फिर आगे क्या हुआ?

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

बरेली :- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किसी ने सोचा नहीं था कि खुद एसपी साहब ग्राहक बनकर हुक्का पीने के लिए जाएंगे और फिर उसी को सील कर देंगे। बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके के डीडीपुरम में एसपी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सात हुक्काबारों पर कार्रवाई की है। 


पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बार में मच गई भगदड़-

शहर में कई रेस्टोरेंट हुक्का बार के नाम पर अवैध रूप से चल रहे थे। इस कारण हुक्का बार को सील किया गया है। इस दौरान पुलिस को हुक्का बारों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बारों में भगदड़ मच गई।  पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। 


हिरासत में लिए गए लोगों में मां-बेटे भी शामिल-

पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक रेस्टोरेंट मे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें मां-बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए हैं। बरेली में लंबे समय से अवैध रूप से कई रेस्टोरेंट में हुक्का दिया जाता है। 


अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी-

एसपी सिटी ने बताया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है। 


हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल-

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी आगे भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। जिन रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियां पाई जाएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। रात में हुई इस कारवाई से हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल है।