BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

हाथरस में कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह की मौत, आठ घायल

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार देर रात कंटेनर ने गोवर्धन परिक्रमा को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ घायल हैं। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार को एटा के गांव गढ़िया निवासी 20 वर्षीय  विष्णु कुमार पुत्र लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। 

शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार में आते हुए कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 

हादसे में मृतक 

1- विक्रम 45 वर्ष पुत्र नौबत सिंह निवासी गांव मगकश थाना अमापुर जिला कासगंज

2- माधुरी 22 वर्ष पुत्री देवेंद्र गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा

3- हेमलता 12 वर्ष पुत्री रामवीर  गांव बजीरपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद

4- लखमी 18 पुत्र कुशलपाल गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा

5- अभिषेक 20 पुत्र धीरज गांव गढ़िया थाना सकरौली जिला एटा

6- विष्णु कुमार 20 पुत्र लाल सिंह गांव गढ़िया थाना सकरौली एटा

हादसे में घायल

1- बाबूराम 50 पुत्र पीतांबर निवासी गांव बजीरपुरा नारखी फिरोजाबाद

2- कृष्ण कुमार 35 पुत्र धर्मवीर निवासी गढ़िया सकरौली एटा

3- अंकित 26 पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा

4- वृजेश 16 पुत्र रमेश निवासी गढ़िया सकरौली एटा

5- पुष्पा 40 निवासी गढ़िया सकरौली एटा

6- सुल्तान सिंह 45 पुत्र विजयपाल निवासी गढ़िया सकरौली एटा

7-रामवती 40 पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गढ़िया सकरौली एटा

8-पवन 16 पुत्र बसंतलाल निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद

डंपर चालक-परिचालक पकड़े

मृतकों के शव आगरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।  बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 45 के लगभग बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। कंटेनर के चालक को जलेसर पुलिस ने पकड़ लिए है।