वॉयस आफ ए टू जेड बलिया: थाना नगरा पुलिस द्वारा न्यायालय सी. जे. एम. बलिया द्वारा निर्गत N.B.W./ वारण्ट के क्रम में कुल 11 नफर वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बता दे कि पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.07.2023 को कुल 11 नफर वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारशुदा वारन्टी को मा0 न्यायालय रवाना किया गया