BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल यादव,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बाते करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल ने बातों-बातों में ऐसा इशारा किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी और विपक्ष की सरकार बनेगी।

शिवपाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव में संदिग्धावस्था में मृत सीआरपीएफ जवान परविंद यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मृत जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर जरूरी समय पर खड़ा रहने की बात भी कही।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल

शिवपाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनाने की सरकार की मंशा ही नहीं है। यही कारण है कि कई बार दावा करने के बाद भी अब तक यहां से उड़ान की शुरुआत नहीं हो सकी है। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वर्तमान में नौ साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है। लेकिन, वास्तव में सरकार के पास पांच ऐसे कार्य भी नहीं है, जिसे वह अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान ठीक ढंग से करा सकी है। अतीक अहमद और जीवा हत्याकांडी पर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस अभिरक्षा में पत्रकार व वकील के भेष में आए बदमाशों द्वारा जघन्य हत्या कर दी जा रही है। इसकी आड़ में पत्रकारों व वकीलों को बदनाम  किया जा रहा है।

सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल

उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई व बिजली की समस्या आदि मुद्दों पर सरकार पर भी घेरा।  कहा कि सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल है। आम जनता को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। केंद्र में निश्चित तौर पर इस बार विपक्ष की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री का फैसला बाद में होगा।

सभी सेक्युलर राजनैतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान

शिवपाल ने सभी सेक्युलर राजनैतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान भी किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के बाबत पूछे जाने पर कहा कि पार्टी का निर्णय का सम्मान होगा। फिलहाल आजमगढ़ सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का विकास सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है।