BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

अमित शाह ने की पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-पार्टी के एक नेता ने बताया कि टीडीपी ने 2018 में भाजपा के सत्ता में आते ही एनडीए का साथ छोड़ दिया था। जबकि, अब पार्टी ने कई बार संकेत दिए कि वे भाजपा के साथ गठबंधन चाहते हैं। एक बयान में नायडू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक विजन है।

गृहमंत्री अमित शाह और आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार शाम मुलाकात की। नायडू के आवास पर हुई मीटिंग करीब एक घंटे चली, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद से ही अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों पार्टियां 2024 चुनाव एक साथ लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने गठबंधन पर कुछ भी टिप्पणी करने से मना किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

पार्टी के एक नेता ने बताया कि टीडीपी ने 2018 में भाजपा के सत्ता में आते ही एनडीए का साथ छोड़ दिया था। जबकि, अब पार्टी ने कई बार संकेत दिए कि वे भाजपा के साथ गठबंधन चाहते हैं। एक बयान में नायडू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक विजन है। वह भारत के सम्मान को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि देश को मजबूत करने की इस राह पर वह भी पीएम मोदी के साथ काम करना चाहते हैं।

आंध्र प्रदेश को नजरअंदाज किया

साल 2018 में, आंध्र प्रदेश को खास राज्य का दर्जा न देने से नायडू केंद्र से नाराज थे। इसलिए उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ दिया था। उस दौरान नायडू ने कहा कि बजट में आंध्र प्रदेश को नजरअंदाज किया गया है, जिस वजह से उन्होंने गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया है। अगर, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होता है तो भाजपा आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण के राज्यों में अपने कदम फैला सकती है। टीडीपी तेलंगाना में विपक्ष के रूप में मजबूत है। जबकि टीडीपी आंध्र प्रदेश में बड़ी जातियों के समर्थन के लिए संघर्ष कर रही है।