वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-सुखपुरा बलिया:थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस व 01 अदद चाकू बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध शस्त्र तस्करों पर अंकुश लगाये जाने /वांछित अभियुक्तों विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना सुखपुरा के उ.नि. विश्वदीप सिंह मय फोर्स द्वारा देखभाल क्षेत्र व शातिं व्यवस्था में हनुमानगंज चौराहे पर मौजूद थे कि जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. प्रकाश पासवान पुत्र संजय पासवान निवासी बड़ागांव थाना मनियर जनपद बलिया 2. धीरज कुमार पासवान पुत्र बंगाली पासवान निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया को बसन्तपुर मोड़ के पास से हिरासत पुलिस लिया गया जामातलाशी में अभियुक्त प्रकाश पासवान के कब्जे से 01 अदद तमंचा 0.315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस 0.315 बोर व धीरज कुमार पासवान के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 115/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुखपुरा जनपद बलिया बनाम प्रकाश पासवान
2. मु0अ0सं0- 116/2023 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सुखपुरा जनपद बलिया बनाम धीरज कुमार पासवान
गिरफ्तार अभियुक्त
1. प्रकाश पासवान पुत्र संजय पासवान निवासी बड़ागांव थाना मनियर जनपद बलिया
2. धीरज कुमार पासवान पुत्र बंगाली पासवान निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया
बरामदगी
1. 01 अदद तमंचा 0.315 बोर
2. 02 अदद जिंदा कारतूस 0.315 बोर
3. 01 अदद अवैध चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ.नि.विश्वदीप सिंह थाना सुखपुरा जनपद बलिया
2. हे0का0 राजकुमार सिंह थाना सुखपुरा जनपद बलिया
3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार मौर्य थाना सुखपुरा जनपद बलिया
4. का0 विजय कुमार यादव थाना सुखपुरा जनपद बलिया
5. का0 सरफराज अहमद थाना सुखपुरा जनपद बलिया