BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

वाराणसी में फिर बदला आरती का स्‍थान

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-गंगा नदी एक बार फिर तेजी से बढ़ रही हैं। रफ्तार 14 सेंटिमीटर प्रति घंटा है। नदी की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर आरती का स्‍थान बदलना पड़ा है। नदी किनारे रहने वाले लोग चिंतित हैं। गंगा फिर उफान पर हैं। अबकी रफ्तार भी तेज है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में जलस्तर में 177 सेमी वृद्धि हुई है। गंगा में तेज बढ़ाव से तटवर्ती इलाके लोग चिंतित हैं। दशाश्वमेध घाट पर दैनिक गंगा आरती एक बार फिर छत पर की गई। जबकि तीन दिन पहले ही आरती पुराने स्थल पर शुरू हुई थी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में 14 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़त दर्ज की गई है। आयोग के मुताबिक रविवार की रात तक जलस्तर स्थिर हो गया था। सोमवार की सुबह 8 बजे फिर एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हुआ। शाम को छह सेमी और मंगलवार सुबह बढ़ाव की रफ्तार 12 सेमी प्रति घंटे पहुंच गई। दोपहर 12 बजे के बाद से यह 14 सेमी प्रतिघंटे दर्ज की जाने लगी। संचालक नावों को एक बार फिर ऊपर सुरक्षित स्थान पर बांधने लगे। गंगा में तेज बढ़ाव को देख जिला प्रशासन ने जहां ढाब इलाकों के लोगों को सतर्क कर दिया है। वहीं, राजस्व अधिकारियों को बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने शाम ढलने से पूर्व नाव संचालकों को किनारे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना प्रसारित की। आयोग के मुताबिक जलस्तरर 65.62 मीटर पर पहुंचा गया है। हालांकि वर्तमान जलस्तर चेतावनी व खतरे के बिंदु से काफी नीचे हैं। खतरा बिंदु 71.262 मीटर और चेतावनी बिंदु 70.262 पर है। जल आयोग के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। वहीं पिछले दिनों बादल फटने से ऊपर इलाकों से तेजी से गंगा में पानी आया। वहीं, एमपी की छोटी-छोटी नदियों के जरिए यमुना में पानी बढ़ गया है। यमुना का पानी गंगा में मिलने से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

2019 में बढ़ोतरी की यही स्थिति थी

जानकारों की मानें तो मंगलवार को गंगा में बढ़ाव की जो स्थिति है, उससे निश्चित ही 2019 में आई बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। उस समय भी अगस्त अंत में गंगा में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। तब भी ऊपरी इलाकों का पानी आने से तटवर्ती इलाकों में हायतौबा मची थी। तब गंगा में बढ़ाव की रफ्तार 25 सेमी प्रतिघंटे तक पहुंच गई थी।